भाजपा रैली का असर, पड़ेगा सीधा आप पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाबाई अंबेडकर मैदान में भाजपा की ‘विजय शंखनाद महारैली’ के चलते यातायात पुलिस ने दो मार्च को यातायात में परिवर्तन किया है।
यह एक मार्च रात आठ बजे से दो मार्च को कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा।
•शहीद पथ पुल के नीचे रायबरेली रोड से रैली स्थल की ओर कोई वाहन नहीं जा सकेगा।
•कानपुर रोड से रैली स्थल की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
•सुल्तानपुर रोड अहिमामऊ से कोई वाहन शहीद पथ की ओर नहीं जा सकेगा।
•अहिमामऊ, से रैली स्थल की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
•बिजनौर चौकी से रैली स्थल की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
•तेलीबाग से कैनाल रोड बंगला बाजार की ओर रैली में जाने वाले वाहनों को छोड़कर बाकी का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
•बंगला बाजार से बिजली पासी किला चौराहा एवं सालेहनगर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
•पुरानी चुंगी से बिजली पासी किला से रैली स्थल की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
•बारा बिरवा चौराहे से बंगला बाजार के मध्य रैली के वाहनों को छोड़कर यातायात प्रतिबंधित।
•हरदोई रोड से आने वाले वाहन बारा बिरवा से कैनाल रोड नहीं जा सकेंगे।