फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic system of the city will be changed from 7 to 11 August in lucknow

विधानसभा सत्र: आज से लेकर 11 अगस्त तक बदली रहेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, इन रास्तों पर जाने से बचें

Mon, 07 Aug 2023 06:13 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 07 Aug 2023 06:13 AM IST
सार

यूपी विधानसभा का सत्र 7 अगस्त से शुरू हो रहा है। 11 अगस्त तक सत्र चलेगा। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। जानिए किन रूटों को इन दिनों बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
traffic system of the city will be changed from 7 to 11 August in lucknow
ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधान मंडल का मानसून सत्र 7 अगस्त सोमवार से शुरू हो रहा है। इसे लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। डीसीपी यातायात आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक सत्र के समापन तक यह व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन


इन रास्तों पर रहेगी रोक

- बंदरियाबाग चौराहे से राजभवन, डीएसओ हजरतगंज, जीपीओ, विधानभवन की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, जीपीओ पार्क, विधानसभा मार्ग की तरफ प्रतिबंध रहेगा।
- रॉयल होटल चौराहे से विधानसभा होते हुए हजरतगंज चौराहा की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
- संकल्प वाटिका पुल के नीचे से महानगर की तरफ से बड़े वाहन व सिटी बसें सिकन्दरबाग, हजरतगंज, विधान भवन की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- केकेसी तिराहे से चारबाग की तरफ से आने वाले सिटी/रोडवेज बसें हुसैनगंज, रॉयल होटल होकर विधान भवन की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- गोमतीनगर की तरफ से सभी बड़े वाहन व बसें सिकन्दरबाग, हजरतगंज, विधानभवन की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
- सिकन्दर बाग चौराहे से हजरतगंज होते हुए विधान भवन की तरफ रोक रहेगी।
- परिवर्तन चौक, हिन्दी संस्थान तिराहे से हजरतगंज होते हुए विधान भावन की तरफ रोक रहेगी।
- डीएसओ चौराहा से सिसेण्डी तिराहा, रॉयल होटल चौराहे की तरफ रोक रहेगी।

इन रास्तों का करें प्रयोग

- बंदरियाबाग से लालबत्ती चौराहा, कैंट, गोल्फ क्लब, 1090 चौराहा होकर जाने की अनुमति रहेगी।
- डीएसओ से पार्क रोड, मेफेयर तिराहा होकर जा सकेंगे।
- रॉयल होटल से कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, चिरैया झील, बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट ओवरब्रिज होकर जा सकेंगे।
- महानगर की तरफ से आने वाले वाहन बैकुंठ धाम, 1090 चौराहा, गांधी सेतु, बंदरियाबाग, लालबत्ती, कैंट होकर जा सकेंगे। - केकेसी तिराहे की तरफ से वाहन लोको, कैंट, बर्लिंग्टन चौराहा, कैसरबाग होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन

- गोमतीनगर से बैकुंठ धाम, संकल्प वाटिका ओवर ब्रिज, चिरैयाझील, कैसरबाग या गांधी सेतु, बंदरियाबाग, लालबत्ती कैंट होते हुए जाएंगे।
- सिकंदरबाग से वाईएमसीए चौराहा, बालू अड्डा, गांधी सेतु, 1090 चौराहा, चिरैयाझील होकर जा सकेंगे।
- परिवर्तन चौक से कैसरबाग, चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग, वाईएमसीए चौराहा, गांधी सेतु, 1090 चौराहा , गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग, लालबत्ती, कैंट होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीएसओ चौराहा से हजरतगंज, मेफेयर, सिकंदरबाग, रॉयल होटल चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा, कैंट होकर जा सकेंगे।

इमरजेंसी में रहेगी छूट

डीसीपी यातायात आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक विधानसभा सत्र के दौरान इमरजेंसी की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग से एंबुलेंस, शव वाहन, दमकल, स्कूली वाहनों को छूट दी जाएगी। इसके लिए यातायात पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर- 9454405155 सूचना देनी होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed