फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic system in Uttar Pradesh.

...तो यूपी में होगा नीदरलैंड जैसा ट्रैफिक सिस्टम

Wed, 03 Sep 2014 01:17 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 Sep 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
traffic system in Uttar Pradesh.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नीदरलैंड के दौरे पर वहां कनफेडरेशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंप्लायर्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने वहां शहरी यातायात व्यवस्था देखने के साथ ही उसकी डिजाइन के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री के समक्ष ‘लंदन आई’ के निर्माणकर्ताओं एचवीबी हालंडिया की एक टीम ने अपना प्रजेंटेशन दिया।

लंदन आई ब्रिटेन आने वाले पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय है। इस पर बैठकर लोग चारों ओर लगभग 40 किलोमीटर तक का नजारा देख सकते हैं।

मेट्रो और साइकिल पाथवे भविष्य की जरूरत

traffic system in Uttar Pradesh.

सीएम यादव से विख्यात ट्रैफिक इंजीनियर विम वान डेर विज्क ने भी मुलाकात की। उन्होंने यातायात प्रबंधन के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया।

अखिलेश ने कहा, मेट्रो तथा साइकिल पाथवे को शामिल करते हुए एकीकृत यातायात प्रबंधन आज समय की मांग है। भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नगरों के विकास में साइकिल पाथवे को प्राथमिकता देनी होगी ताकि सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो और प्रदूषण घटे।

विज्क को सड़क सुरक्षा, मार्ग डिजाइन, मोबिलिटी व पर्यावरण पर होने वाले प्रभाव का आकलन करने तथा यातायात के नियोजन में महारत हासिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed