फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic route on muharram in Lucknow.

लखनऊ: आठवीं मुहर्रम पर आज बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, देखें- कौन सा रूट रहेगा आसान

Fri, 29 Sep 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 29 Sep 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
traffic  route on muharram in Lucknow.

आठवीं मुहर्रम पर शुक्रवार को निकलने वाले जुलूस को लेकर यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। एएसपी ट्रैफि क रविशंकर निम ने बताया कि शिया समुदाय की ओर से दरिया वाली मस्जिद से गुफरानमाब इमामबाड़ा चौक तक जुलूस निकाला जाएगा। इस दौरान प्रतिबंधित मार्गों पर शाम सात बजे से जुलूस समाप्त होने तक वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।

विज्ञापन


वहीं, इमरजेंसी व्यवस्था के तहत एंबुलेंस व मरीज को लेकर जा रहे वाहनों को छूट दी जाएगी। इसके लिए 0522-2483800 पर सूचना देनी होगी। इसके बाद तैनात पुलिसकर्मी एंबुलेंस को लेकी विशेष रास्ता तैयार करवाएंगे।
विज्ञापन


इधर से न जाएं
- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले सभी वाहन व रोडवेज बस डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल होते हुए जिन्नातों वाली मस्जिद व बड़ा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले बड़े व रोडवेज वाहन चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले सभी छोटे वाहन कोनेश्वर चौराहे से चौक, मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) की तरफ नहीं आ सकेंगे।

- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, रोडवेज बसों को चौक की तरफ आने पर रोक रहेगी।
- कैसरबाग से सीतापुर रोड की तरफ जाने वाले वाहन पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- शाहमीना रोड से जिन्नातों वाली मस्जिद, पक्का पुल होकर बड़े इमामबाड़ा की तरफ सामान्य वाहनों पर रोक रहेगी।

- कैसरबाग से हरदोई रोड की तरफ जाने वाले बड़े वाहन, रोडवेज बस पक्का पुल, मेडिकल क्रॉसिंग की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- चौक चौराहे से खुनखुन गर्ल्स डिग्री कॉलेज होकर सामान्य वाहन नींबू पार्क तिराहा (रूमी गेट चौकी) व मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
- मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा से कोई यातायात नीबू पार्क तिराहा व नक्खास (विक्टोरिया स्ट्रीट) की तरफ नहीं चलेगा।

- मेडिकल कॉलेज चौराहे से सामान्य यातायात मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे की तरफ प्रतिबंध रहेगा।
- नीबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहे से कोई भी वाहन बड़ा इमामबाड़ा या मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) की ओर नहीं जा सकेगा।
- नक्खास तिराहे से विक्टोरिया स्ट्रीट की तरफ कोई भी वाहन नहीं चलेगा।
- मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे से कोई वाहन विक्टोरिया स्ट्रीट की ओर नहीं जा सकेगा।

- पक्का पुल खदरा तिराहे से किसी भी प्रकार के वाहन पक्का पुल जिन्नातों वाली मस्जिद, बड़ा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेगा।
- कुड़िया घाट रोड तिराहा (नया पुल ढाल) से नींबू पार्क चौराहा (रूमी गेट चौकी) की तरफ से कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
- घंटाघर तिराहे से नींबू पार्क  व बड़ा इमामबाड़ा की तरफ सामान्य वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।

इधर से जाएं

traffic  route on muharram in Lucknow.

- सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, ओवरब्रिज से कपूरथला, आईटी होते हुए जाएंगे।
- हरदोई रोड की तरफ से आने वाले बड़े व रोडवेज वाहन बालागंज चौराहे से दाहिने कैम्पवेल रोड होकर जाएंगे।
- हरदोई रोडकी तरफ से आने वाले सभी छोटे वाहन घंटाघर, दुर्गा देवी मार्ग से बाएं कुड़ियाघाट, बंधा रोड से दाहिने नया पुल होकर जा सकेंगे।
 - हरदोई की तरफ से आने वाले बड़े वाहन और रोडवेज बस बालागंज चौराहे से दाहिने कैम्पवेल रोड होकर जा सकेंगे।

- कैसरबाग की तरफ से सीतापुर रोड की तरफ जाने वाले वाहन डालीगंज पुल से दाहिने आईटी चौराहा, कपूरथला, मड़ियांव होते हुए जाएंगे।
- शाहमीना रोड से मेडिकल कॉलेज चौराहा, डालीगंज पुल होते हुए वाहनों का आवागमन रहेगा।
- कैसरबाग से हरदोई रोड की तरफ जाने वाले वाहन डालीगंज पुल से दाहिने आईटी, मड़ियांव, दुबग्गा बाईपास होकर जा सकेंगे।
- चौक चौराहे से सामान्य वाहनों के लिए आवागमन की व्यवस्था कोनेश्वर चौराहा होते हुए रहेगी।

- मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहा से यातायात मेडिकल कॉलेज चौराहा व चौक से अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- मेडिकल कॉलेज चौराहे से सामान्य वाहनों के आवागमन की व्यवस्था शाहमीना तिराहा या रकाबगंज पुल होकर की गई।
- नींबू पार्क (रूमी गेट चौकी) चौराहा से आने वाले नया पुल होते हुए जा सकेंगे।
- नक्खास तिराहे की तरफ से आने वाले वाहनों को रकाबगंज पुल, बाजार खाला होकर जाना होगा।

- मेडिकल क्रॉस (कमला नेहरू) चौराहे की तरफ से सभी वाहन मेडिकल कॉलेज, रकाबगंज पुल होकर जा सकेंगे।
- पक्का पुल खदरा की तरफ से सभी वाहन बंधा रोड नया पुल होकर जा सकेंगे।
- कुड़िया घाट रोड तिराहा (नया पुल ढाल) की तरफ से आने वाले वाहन बंधा रोड, नया ओवरब्रिज होते हुए जा सकेंगे।
- घंटाघर तिराहे से सामान्य वाहन कोनेश्वर या दुर्गा देवी मार्ग बंधा रोड होकर जा सकेंगे।

यहां रहेगा पूरी तरह से प्रतिबंध

traffic  route on muharram in Lucknow.

- अकबरी गेट, मेफेयर तिराहा से मेडिकल क्रॉस चौराहा के बीच सभी तरह के यातायात व्यवस्था को प्रतिबंधित किया गया है।

- दरिया वाली मस्जिद (जिन्नातों वाली मस्जिद) से पक्का पुल, नींबू पार्क, कमला नेहरू क्रॉसिंग, गुफरानमाब इमामबाड़ा तक जुलूस मार्ग होने के कारण सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed