{"_id":"cd5c0895efa58d6af9b4a726d0f12769","slug":"traffic-route-change-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बदला रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बदला रहेगा यातायात
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 19 Oct 2013 09:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस स्मृति दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शनिवार सुबह साढ़े सात बजे रिजर्व पुलिस लाइन में होगा। इसके लिए पुलिस लाइंस के आसपास के यातायात में परिवर्तन किया गया है। जो कार्यक्रम की समाप्ति तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
- निशातगंज से आईटी की ओर आने वाला यातायात सेंट्रल बैंक तिराहे से दाहिने मुड़कर घसियारी मंडी, न्यू हैदराबाद निशातगंज होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
जीटीआई की ओर से आने वाला कॉमर्शियल रोडवेज, सिटी बसें वाहन बादशाह नगर ओवर ब्रिज से संकल्प वाटिका होते हुए जाएंगे।
- डालीगंज पुल से आईटी की ओर आने वाला यातायात आईटी चौराहे से बाएं मुड़कर निराला नगर ओवर ब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- कपूरथला ओवरब्रिज से आईटी होकर निशातगंज की ओर आने वाला यातायात आईटी चौराहा से दाहिने मुड़कर डालीगंज पुल होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेगा।
नो पार्किंग जोन- आईटी चौराहा से गेट नंबर पांच तक सड़क के दोनों ओर किसी भी प्रकार के वाहन खड़े नहीं होंगे।