फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic problem will solve after lucknow metro

मेट्रो के आने के बाद खत्म हो जाएगी शहर से ट्रैफिक की समस्या

Sat, 01 Aug 2015 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Sat, 01 Aug 2015 04:20 PM IST
विज्ञापन
traffic problem will solve after lucknow metro

लखनऊ मेट्रो के रूट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि शहर के बड़े चौराहों से ट्रैफिक की समस्या खत्म हो जाएगी। मेट्रो रेल परियोजना के 23 किलोमीटर के नार्थ-ईस्ट कॉरिडोर के लिए नया डवलपमेंट प्लान बनेगा।

विज्ञापन


इसे कुछ इस तरह बनाया जाएगा कि रिहायशी,व्यावसायिक और कार्यालय से संबंधित सभी काम मेट्रो स्टेशनों के वॉकिंग डिस्टेंस (पैदल दूरी) पर ही उपलब्ध हों। जिससे अधिकांश लोग अपने वाहनों को घरों में छोड़ कर मेट्रो की सवारी करें।
विज्ञापन

यह संबंधित एजेंसियां करेंगी लेकिन इसके लिए कंसलटेंट लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन चुनेगा। फीडर सर्विस की व्यवस्था सुनिश्चित करने वाला कंसलटेंट ही ये डवलपमेंट प्लान भी बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्लानिंग अगले छह महीने में कर ली जाएगी। जिसमें से तीन महीने का समय कंसलटेंट चुनने के लिए किया जाएगा। टीपी नगर से मुंशी पुलिया के बीच 20 से 22 स्थानों पर बड़े कांप्लेक्स के लिए जगह चिह्नित की जाएगी।

ट्रांसपोर्ट नगर से मुंशी पुलिया के बीच ये पूरा विकास स्टेशन के आसपास किया जाना है।

मेट्रो स्टेशनों के पास बनेंगे शॉपिंग मॉल

traffic problem will solve after lucknow metro

मिसाल के तौर पर सचिवालय का कोई कर्मचारी अगर कानपुर रोड की किसी कॉलोनी में रहता है तो उसको अपनी गाड़ी का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

उसे कानपुर रोड से मेट्रो रेल मिल जाएगी और वह सचिवालय के स्टेशन पर उतर जाएगा। इसी तरह से स्टेशनों के पास अधिक से अधिक शॉपिंग मॉल बनाए जाएंगे। ग्रुप हाउसिंग बिल्डिंग हों या ऑफिशियल कांप्लेक्स सभी इसी डवलपमेंट प्लान का हिस्सा होगा।

आउट साइड स्टेशन डवलपमेंट और फीडर सर्विस को लेकर किए जा रहे कंसलटेंट के टेंडर में छह कंपनियों ने रुचि दिखाई है। प्री बिड कांफ्रेंस में इन कंपनियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया है।

23 किलोमीटर में अभी भी कई जगह ऐसी हैं,जहां पर नये तरह से विकास किया जा सकता है। कंपनी इन जगहों को चयनित कर के उनका लैंडयूज डिफाइन कर देगी। इस संबंध में पूरी रिपोर्ट अगले छह महीने में आ जाएगी। जिसके आधार पर आवास विकास परिषद,एलडीए,यूपीएसआईडीसी और एयरपोर्ट अथॉरिटी जैसी एजेंसियों के जरिए विकास कार्य करवाए जाएंगे।

एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव कहते हैं कि अधिक से अधिक लोग मेट्रो की सवारी करें,इसलिए ये व्यवस्था की जा रही है। स्टेशन आउटर डवलपमेंट होगा। जिससे अधिक से अधिक लोग पैदल ही मेट्रो स्टेशन से अपने गंतव्यों तक पहुंच सकेंगे। इसके लिए कंसलटेंट चुना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed