फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic police lifted car with family standing no parking zone in lucknow

नो पार्किंग में खड़ी कार को पुलिस ने क्रेन से उठाया, अंदर बैठा था परिवार

Tue, 23 May 2017 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 May 2017 02:53 PM IST
विज्ञापन
traffic police lifted car with family standing no parking zone in lucknow
प‌र‌िवार समेत क्रेन से उठाई कार - फोटो : amar ujala

लखनऊ में सीएम ऑफिस के सामने नो पार्किंग में खड़ी कार को ट्रैफिक पुलिस ने परिवार समेत उठा लिया। क्रेन चालक ने सीएम कार्यालय से लेकर लाल बत्ती चौराहे तक (लगभग आधा ‌क‌िमी) कार को हवा में लटकाए रखा।

विज्ञापन


उन्नाव के आलोक के मुताबिक, घटना के वक्त उनका भाई, पत्नी और पांच साल का बच्चा कार में बैठा था। बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल था। एएसपी ट्रैफिक का कहना है कि मामला गंभीर है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


हजरतगंज स्थित एनेक्सी के ठीक बगल में कार सवार अपने परिवार से सीएम कार्यालय फरियाद लेकर आया था। नो पार्किंग जोन में कार खड़ा करती देख ट्रैफिक कर्मी मौके पर क्रेन लेकर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार कार हटाने की बात कर ही रहा था कि क्रेन चालक ने स्पीड में कार को हवा में टांग लिया और तेज रफ्तार में दौड़ाते हुए स्मृति पार्किंग स्थल ले गया, जहां थोड़ी देर बाद ट्रैफिक पुलिस ने चालान कर परिवार को छोड़ दिया। एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि इसकी जांच करवाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed