{"_id":"882da38ba99b2ee61645645b6c593bb3","slug":"traffic-on-new-over-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद किया उद्घाटन और भरने लगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद किया उद्घाटन और भरने लगे फर्राटा
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 28 Jul 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
डालीगंज रेलवे क्रसिंग पर बनाए गए फ्लाई ओवर का अभी उद्घाटन नहीं हुआ है मगर इस पर वाहन दौड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
करीब आठ महीने से पुल निर्माण के कारण परेशानी उठा रहे लोगों के सामने जब पुल बनकर तैयार हो गया तो वह खुद को रोक नहीं सके।
रविवार को लोगों ने पुल पर लगी बेरीकेडिंग को हटाकर आवागमन शुरू कर दिया। इस पुल का निर्माण एक साल से कम समय में हुआ है।
इस पुल के बन जाने से अब लोगों को डालीगंज क्रासिंग पर लगने वाले लम्बे जाम में फंसना नहीं पड़ेगा।