{"_id":"6aff63f9a9d71ac2ef095cb7","slug":"traffic-jam-at-tedhi-puliya-puts-commuters-to-the-test-lucknow-news-c-13-1-lko1072-2016396-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टेढ़ी पुलिया पर जाम, राहगीरों का इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टेढ़ी पुलिया पर जाम, राहगीरों का इम्तिहान
Fri, 20 Nov 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी रोड स्थित टेढ़ी पुलिया चौराहे पर ऑटो, ई रिक्शा, मैजिक को सड़क पर बेतरतीब खड़ा कर सवारि
गुडंबा। कुर्सी रोड स्थित टेढ़ी पुलिया चौराहे पर ऑटो, ई रिक्शा, मैजिक और डग्गामार बसों की मनमानी से यातायात व्यवस्था बेपटरी है। मुख्य मार्ग और चौराहे पर वाहनों का जमावड़ा लगा रहने से लोगों को रोजाना घंटों जाम से जूझना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि जाम की समस्या टेढ़ी पुलिया पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर है, फिर भी स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
गुडंबा का यह इलाका टेढ़ी पुलिया और छुइयापुरवा पुलिस चौकी के अंतर्गत आता है। गुडंबा क्षेत्र के इस इलाके में ऑटो और ई रिक्शा चालक सवारियां देखते ही बीच सड़क पर वाहन रोक देते हैं। कई बार अचानक मोड़ने और आड़े-तिरछे खड़े होने से चौराहे पर जाम लग जाता है। वहीं, चौराहे के पास अवैध स्टैंड बनाकर मैजिक गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। डग्गामार बसें भी मुख्य मार्ग पर रुककर सवारियां भरती हैं। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा घिर जाता है और दूसरे वाहनों को निकलने में परेशानी होती है।
पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जाम लगने पर ट्रैफिक पुलिस पहुंचकर कुछ देर यातायात सुचारु कराती है, लेकिन पुलिसकर्मियों के हटते ही फिर वही स्थिति बन जाती है। पहाड़पुर चौराहे पर भी पुलिस की तैनाती के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की शिकायत है। लोगों का आरोप है कि अवैध स्टैंड संचालकों को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है और उनसे वसूली के चलते कार्रवाई नहीं की जाती। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल जाम खुलवाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। अवैध स्टैंड हटाने, डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने और ऑटो, ईरिक्शा चालकों के खिलाफ नियमित कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने हाल ही में बड़ी कार्रवाई की है। अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई के लिए चार टीमें गठित की गई हैं, जो इस समस्या पर काम कर रही हैं। - राघवेंद्र सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक
पहले यहां जाम की समस्या अधिक थी। इसे देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने सड़क पर बना कट बंद कराया था। इसके बाद लोग यू-टर्न लेकर आने-जाने लगे। स्थायी समाधान के लिए पुलिस, ट्रैफिक विभाग और पीडब्ल्यूडी के साथ समन्वय कर काम किया जाएगा। गुडंबा पुलिस पर वसूली का आरोप निराधार है। -अतुल कुमार पांडेय, एसीपी गाजीपुर