{"_id":"6aff6478338615912c0b956f","slug":"cag-and-south-central-railway-in-the-final-lucknow-news-c-13-1-lko1128-2016682-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैग और साउथ सेंट्रल रेलवे फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैग और साउथ सेंट्रल रेलवे फाइनल में
विज्ञापन
मुकाबले के दौरान खेलते खिलाड़ी।
लखनऊ। ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू प्राइजमनी पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मैच गत वर्ष की उपविजेता कैग और साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) के बीच होगा। दोनों टीमों ने गुरुवार को पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में सेमीफाइनल जीतकर फाइनल का टिकट कटाया।
पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले बृहस्पतिवार को खेले गए। पहले सेमीफाइनल में कैग ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 2-1 से हराया। इस जीत के साथ कैग ने खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।
दूसरे सेमीफाइनल में एससीआर ने पीएसबी को 2-1 से शिकस्त दी। एससीआर ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में का पहला क्वार्टर गोलरहित रहा। दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में त्रिशूल गणपति ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर कैग का खाता खोला। 28वें मिनट में चिरन मेडप्पा ने एक और गोल कर कैग को 2-0 की बढ़त दिलाई। अंतिम क्वार्टर के 58वें मिनट में गुरसिमरन सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर पीएनबी की वापसी की उम्मीद जगाई। हालांकि, कैग ने अंतिम सीटी तक बढ़त कायम रखी। दूसरे सेमीफाइनल में पीएसबी ने दूसरे क्वार्टर के 22वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर 1-0 की बढ़त बनाई।