फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic jaam on haidarganj circle

पुराने लखनऊ के हैदरगंज चौराहे पर फ्लाईओवर से उतरते ही जाम में जूझ रहे वाहन

Wed, 15 Dec 2021 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
traffic jaam on haidarganj circle
लखनऊ। पुराने शहर में सुगम यातायात के लिए नींबू पार्क से हैदरगंज और मिल एरिया चौकी से हैदरगंज तक बने दो फ्लाईओवर बनाए गए, लेकिन इनके चालू होने से हैदरगंज चौराहे पर जाम की समस्या खड़ी हो गई है। कारण यह कि दोनों फ्लाईओवर हैदरगंज में जहां आमने-सामने जहां उतरे हैं, वह सड़क संकरी होने के साथ अतिक्रमण की चपेट में भी है। चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल भी नहीं हैं। कुछ दिनों पहने चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, लेकिन इसके बाद भी हालात नहीं बदल रहे हैं।
विज्ञापन

तालकटोरा, पारा आदि इलाकों को हजरतगंज, चारबाग के लिए सुगम रास्ता देने और आलमबाग, मानकनगर, कृष्णानगर आदि इलाकों से बिना जाम में फंसे केजीएमयू, चौक आदि जाने के लिए तीन नए फ्लाईओवर बनाए गए थे। इनमें से एक फ्लाईओवर नींबू पार्क से हैदरगंज तक तो दूसरा मिल एरिया पुलिस चौकी से हैदरगंज तक है। ये दोनों फ्लाईओवर हैदरगंज चौराहे पर आमने-सामने ही उतरे हैं। ऐसे में दोनों फ्लाईओवर से आने वाले वाहन हैदरगंज चौराहे पर उतरते ही भीषण जाम में फंस जाते हैं। खासकर सुबह ऑफिस जाते वक्त और शाम को घर लौटते वक्त लोगों को घंटे भर जाम से जूझना पड़ता है। हाल यह है कि फ्लाईओवर से उतरने वाले वाहन जब ऐशबाग की ओर मुड़ते हैं या फिर ऐशबाग से आए वाहन चौराहे पर आकर मुड़ते हैं तो चौराहा अवरुद्ध हो जाता है।
विज्ञापन

ट्रैफिक लोड ज्यादा
हैदरगंज चौराहे पर कृष्णानगर, आलमबाग, मानकनगर, पारा, तालकटोरा आदि इलाकों से हजारों वाहन आते हैं। इसी तरह नींबू पार्क की ओर से कृष्णानगर, आलमबाग, मानकनगर, पारा, तालकटोरा आदि जाने के लिए भी फ्लाईओवर पर हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इतने लोड के लिहाज से हैदरगंज चौराहा अपेक्षाकृत संकरा है। ऐसे में दोनों फ्लाईओवर से उतरते ही वाहन जाम में फंस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण भी बन रहा बाधा
हैदरगंज चौराहे के आसपास दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। कई दुकानदार 10 से 12 फीट तक सड़क पर अपना सामान रखे हैं। जबकि चौराहे के आसपास ही कई ठेले वाले भी जमे रहते हैं। पिछले दिनों एडीसीपी (ट्रैफिक) श्रवण कुमार सिंह ने हैदरगंज चौराहे का जायजा लिया था। तब सड़क पर अतिक्रमण करने वाले चार दुकानदारों पर पुलिस ने कार्रवाई भी की थी।
ई-रिक्शा वाले बढ़ा रहे मुसीबत
ई-रिक्शा चालक भी यहां जाम का बड़ा कारण हैं। चाहे जितना भी जाम लगा हो, ई-रिक्शा वाले बीच सड़क पर ही सवारियां बैठाने व उतारने के लिए रुक जाते हैं। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मी इन्हें टोकते भी नहीं। इससे ये समस्या बढ़ाने में लगे रहते हैं।

सख्ती से सुगम होगा यातायात
हैदरगंज चौराहे पर मंगलवार को जाम में फंसे तेलीबाग निवासी सूरज ने कहा कि ई-रिक्शा चालक बीच सड़क पर ही सवारियां बैठाने व उतारने लगते हैं। इससे भी जाम लगता है। स्थानीय दुकानदार प्रभात का कहना है कि दोनों फ्लाईओवर को आपस में जोड़ने के साथ ही ऐशबाग वाले मोड़ पर इससे उतरने की व्यवस्था करके यहां जाम की समस्या दूर की जा सकती है। राहगीर नवनीत ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस सख्ती दिखाए और सिग्नल की व्यवस्था हो जाए तो राहत मिल सकती है। राहगीर तुषार ने कहा कि हैदरगंज चौराहे से अतिक्रमण हटवाने के साथ ही बीच के कट बंद कर दें तो जाम की समस्या कुछ कम हो जाएगी। एडीसीपी ट्रैफिक श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि दोनों फ्लाईओवर पर जितना ट्रैफिक लोड है, उस हिसाब से हैदरगंज चौराहा कम चौड़ा है और अतिक्रमण की चपेट में भी है। इससे यहां जाम लगता है। आवागमन सुचारु करने के लिए हैदरगंज में एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, दो सिपाही व दो होमगार्ड तैनात किए गए हैं। समस्या से निपटने के लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed