फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic helpless in front of buses in Alambagh

Lucknow News: आलमबाग में बसों के आगे बेबस यातायात

Mon, 16 Feb 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic helpless in front of buses in Alambagh
रविवार को आलमबाग व अन्य इलाकों में लगा जाम।  - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। चारबाग बस अड्डे की सवा तीन सौ बसों की शिफ्टिंग आलमबाग टर्मिनल पर हुए महीने भर का समय बीत चुका है, लेकिन जाम से राहत नहीं मिल सकी है। आलमबाग टर्मिनल में रुकने वाली बसों की टाइमिंग घटाने बाद बसों का संचालन सड़क से किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिवहन निगम चारबाग बस अड्डे का आधुनिकीकरण करा रहा है। 50 करोड़ रुपये से बस अड्डे को बहुमंजिला बनाने का काम तेजी से चल रहा है। चारबाग बस अड्डा टूटने के कारण यहां से चलने वाली बसों को आलमबाग टर्मिनल पर शिफ्ट किया गया है। अब बसों की संख्या बढ़ने के कारण आलमबाग इलाका रोजाना जाम से जूझ रहा है।
विज्ञापन

पहले से थीं 700 बसें, 315 और बढ़ गईं

आलमबाग टर्मिनल पर 45 प्लेटफार्म हैं तथा 700 से अधिक बसों की आवाजाही है। अब यहां 315 बसें और बढ़ जाने से टर्मिनल ओवरलोड हो गया है। यही वजह है कि बसों का संचालन सड़कों से हो रहा है। आलमबाग के बाहर रेलवे कॉलोनी वाली सड़क तक से खड़ी कर सवारियां बैठाई जा रही हैं, जिससे पूरे दिन यहां वाहन रेंगते रहते हैं। यहां दिन ही नहीं, रात में भी जाम की स्थिति पैदा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अफसर तैनात फिर भी हालात बेकाबू

परिवहन निगम ने जाम की स्थिति को बचान के लिए अफसरों की ड्यूटी चारबाग, आलमबाग और नहरिया पर लगाई है, लेकिन बसों की आवाजाही, ई रिक्शा की भीड़ से यहां जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही।

चारबाग में अभी भी रुक रहीं बसें

चारबाग बस अड्डे से बसों की शिफ्टिंग आलमबाग हो चुकी है। इसके बावजूद दूसरी डिपो की बसों के चालक सवारी बैठाने और उतारने के लिए चारबाग में बसें खड़ी करते हैं। इससे चारबाग में भी जाम के हालत बने हुए हैं। निगम के अधिकारी बस चालकों ऐसा न करने की हिदायत भी दे रहे हैं, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

बसों के रुकने का समय घटाया

आलमबाग टर्मिनल पर बसों की संख्या बढ़ने के बाद निगम प्रशासन ने बसों के यहां बसों के रुकने का का समय घटाया है। पहले बसें 45 मिनट तक रुकती थीं, जिसे अब 20 से 25 मिनट किया है। इसका उद्देश्य है कि यहां से चलने वाली बसों को सड़क पर इंतजार न करना पड़े। हालांकि, इस तरकीब से भी काम नहीं बन रहा।
-----

आलमबाग टर्मिनल पर बसों से होने वाली अव्यस्था को रोकने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बसों के ठहराव का समय घटाया गया है। लगातार निरीक्षण भी किए जा रहे हैं। आगे कुछ और प्रयास किए जाएंगे जिससे जाम की समस्या न बने।

-अमरनाथ सहाय,
क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम

रविवार को आलमबाग व अन्य इलाकों में लगा जाम। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed