{"_id":"a2e27025ac2f60ddac338e700f32ebba","slug":"traffic-divert-0n-varabafat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारावफात आज, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारावफात आज, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन
अनिल त्रिपाठी, अमर उजाला/लखनऊ
Updated Tue, 14 Jan 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारावफात (12 रबी-उल-अव्वल) पर 14 जनवरी को सुन्नी समुदाय की ओर से निकाले जाने वाले मदहेसहाबा के जुलूस के कारण ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
जुलूस सुबह नौ बजे से झंडेवाला पार्क से शुरू होकर मौलवीगंज, रकाबगंज, नादान महल रोड, यहियागंज तिराहा, नक्खास तिराहा से टूड़ियागंज तिराहा और बाजारखाला के सामने से होते हुए लाल माधव तिराहे से ऐशबाग ईदगाह पहुंचकर समाप्त होगा। डायवर्जन सुबह नौ बजे से जुलूस की समाप्ति तब प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
इसका रखें ध्यान
कमला नेहरू क्रॉसिंग से वाहन मेफेयर तिराहा और विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास की ओर नहीं जा सकेंगे। नक्खास तिराहे से यातायात नादान महल रोड व टूड़ियागंज की ओर बंद रहेगा।
विज्ञापन
टूड़ियागंज से नक्खास तिराहा और लाल माधव तिराहा की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। हैदरगंज तिराहे से नक्खास तिराहे की ओर ट्रैफिक बंद रहेगा। वॉटरवर्क्स तिराहे से ऐशबाग तिराहे की ओर यातायात नहीं चलेगा।
मेडिकल कॉलेज चौराहे से सुभाष मार्ग की ओर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा।पोस्ट ऑफिस तिराहे से ऐशबाग ईदगाह पुल की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। लाल माधव तिराहे से ऐशबाग ईदगाह एवं ऐशबाग पुल की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
बुलाकी अड्डे से माधव तिराहे की ओर यातायात बंद रहेगा। नाका चौराहे से ऐशबाग पुल- ईदगाह की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएंगे।नाका चौराहे से पांडेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
यहियागंज तिराहे से वॉटरवर्क्स शॉप-ईदगाह तिराहे की तरफ से वाहन नहीं जाएंगे। रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा और अमीनाबाद चौराहे से वाहन झंडे वाला पार्क की ओर नहीं जा सकेंगे।