{"_id":"6a95e84db5c53993890f1189","slug":"traffic-diversion-on-vikramaditya-marg-starts-today-lucknow-news-c-13-lko1096-1899293-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: विक्रमादित्य मार्ग पर आज से डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: विक्रमादित्य मार्ग पर आज से डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल विक्रमादित्य मार्ग की क्रॉसिंग (संख्या-213 स्पेशल) पर आरओबी बनवाएगा। इसके निर्माण कार्य के कारण मंगलवार से यहां डायवर्जन लागू रहेगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि काम पूरा होने तक तीन मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक डायवर्जन के संचालन के लिए रेलवे व कार्यदायी संस्था की ओर से बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक बोर्ड, सूचना बोर्ड, साइनेज लगवाने के साथ पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए आरओबी के निर्माण कार्य के दौरान डायवर्जन मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
1-पिपराघाट की ओर से गौतमपल्ली की ओर जाने वाले वाहन दिलकुशा तिराहे से बाएं मुड़कर कटाईपुल, लालबागी चौराहा और बंदरियाबाग चौराहा होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
2- अर्जुनगंज मार्ग से दिलकुशा तिराहे की ओर आने वाले वाहन दिलकुशा तिराहा होते हुए गौतमपल्ली की ओर न जाकर बाएं मुड़कर कटाईपुल, लालबत्ती चौराहा और बंदरियाबाग चौराहा होते हुए गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
3- बंदरियाबाग चौराहे से दिलकुशा तिराहे की ओर जाने वाले वाहन सीधे दिलकुशा तिराहे की ओर न जाकर बैंडीखेड़ा चौराहे से बाएं मुड़कर कटाईपुल तिराहा, दिलकुशा चौराहे से पिपराघाट या अर्जुनगंज बाजार होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।