लखनऊ में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, हो जाएंगे परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इधर नहीं जा सकेंगे भारी वाहन
- कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन बंथरा थाने के जुनाबगंज मोड़ से सरोजनीनगर, कानपुर रोड अमौसी एयरपोर्ट होते हुए शहीद पथ की ओर ।
- शहीद पथ मोड़ कानपुर रोड से बारबिरवां (अवध हास्पिटल) चौराहा या शहीद पथ होते हुए अहिमामऊ शहीद पथ की तरफ ।
- बुद्धेश्वर चौराहा से बाराबिरवां चौराहा की ओर।
- रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से पीजीआई, उतरेठिया शहीदपथ लखनऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- कमता शहीद पथ तिराहा फैजाबाद रोड से अहिमामऊ शहीद पथ की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- फैजाबाद/बाराबंकी से आने वाले कमता शहीदपथ की तरफ ।
- बाराबंकी कुर्सी रोड तिराहे से टेढ़ी पुलिया की ओर।
- सीतापुर रोड से आने वाले वाहन मड़ियांव से शहर व रिंग रोड की तरफ।
- सीतापुर/हरदोई रोड की ओर से आने वाले वाहन आईआईएम भिठौली तिराहे से लखनऊ शहर एवं रिगं रोड की ओर ।
- हरदोई रोड की ओर से आने वाले वाहन दुबग्गा पेट्रोल पंप तिराहा से शहर की तरफ।
देखें, इधर से जाएंगे भारी वाहन
- कानपुर की तरफ से आने वाले वाहन मोहनलालगंज/गोसाईगंज/कटीबगिया, मोहान रोड/बुद्धेश्वर होकर।
- बुद्धेश्वर चौराहे की ओर आने वाले भारी वाहन मोहान रोड/कटी बगिया होकर ।
- रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी वाहन मोहनलालगंज कस्बा तिराहे से जुनाबगंज, कटी बगिया मोहान रोड या गोसाईगंज हैदरगढ़ होकर।
- कमता शहीद पथ तिराहा फैजाबाद रोड से भारी वाहन बाराबंकी रामसनेहीघाट से हैदरगढ़ से गोसाइगंज, मोहनलालगंज होकर ।
- फैजाबाद/बाराबंकी से आने वाले भारी वाहन 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी तिराहा कुर्सी रोड, देवा तिराहा से इटौंजा होकर।
- बाराबंकी कुर्सी रोड तिराहे से भारी वाहन महोना, इटौजा या देवा रोड, 10वीं वाहिनी पीएसी तिराहा से रामसनेही घाट बाराबंकी होकर ।
- सीतापुर रोड से आने वाले भारी वाहन दुबग्गा, बुद्धेश्वर या इटौंजा, कुर्सी रोड बाराबंकी होकर ।
- सीतापुर/हरदोई रोड की ओर से आने वाले भारी वाहन आईआईएम भिठौली तिराहे से दुबग्गा, मोहान रोड या इटौंजा, कुर्सी रोड देवा, बाराबंकी होकर ।
- हरदोई रोड की ओर से आने वाले वाहन दुबग्गा पेट्रोलपंप तिराहा से बुद्धेश्वर, मोहान रोड कटी बगिया या टेम्पो स्टैंड बाईपास तिराहे से आईआईएम रोड से भिठौली तिराहा से बाएं इटौंजा होकर।
इन्हें मिलेगी छूट
छोटे वाहनों पर इधर कुछ समय के लिए रोक
- अमौसी एयरपोर्ट तिराहा की तरफ।
- बंदरिया बाग चौराहे से राजभवन की ओर।
- हजरतगंज के डीएसओ चौराहे से राजभवन की तरफ।
- पीजीआई गेट के अंदर पहले तिराहे से ऋति प्रेक्षागृह कार्यक्रम स्थल की ओर।
- पीजीआई गेट के अंदर आवासीय परिसर गेट तिराहा से कार्यक्रम स्थल की ओर।
छोटे वाहनों के लिए ये रास्ते
- अमौसी एयरपोर्ट जाने वाला सामान्य यातायात कॉमर्शियल मोड़ अमौसी एयरपोर्ट से।
- बंदरिया बाग चौराहे से गोल्फ क्लब, गांधी सेतु (1090) चौराहा या लालबत्ती चौराहा होकर।
- हजरतगंज के डीएसओ चौराहा से पार्क रोड, रॉयल होटल या सिसेंडी होकर।
- पीजीआई गेट के अंदर पहले तिराहे से बाएं होकर।
- पीजीआई गेट के अंदर आवासीय परिसर गेट तिराहा से दाहिने व बाएं होकर।
एंबुलेंस-स्कूल वैन को छूट
प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, स्कूली वाहन, शव वाहन एवं अग्निशमन वाहन व आकस्मिक सेवा से जुडे़ वाहनों के आने जाने पर कोई रोक नहीं होगी।