{"_id":"6441009f60839a17d40f1cd9","slug":"traffic-diversion-in-lucknow-eid-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Traffic diversion: ईद के मौके पर लागू रहेगी डायवर्जन व्यवस्था, शिया और सुन्नी समुदाय के लिए अलग-अलग मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Traffic diversion: ईद के मौके पर लागू रहेगी डायवर्जन व्यवस्था, शिया और सुन्नी समुदाय के लिए अलग-अलग मार्ग
Thu, 20 Apr 2023 02:36 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:36 PM IST
सार
ईद-उल-फितर के मौके पर लखनऊ में डायवर्जन व्यवस्था का लागू रहेगी। इस संबंध में पूरा प्लान तैयार किया गया है। जानें, किधर से जाएं और किधर से न जाएं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद-उल-फितर (ईद) के पर्व के मौके पर शनिवार को डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर के मुताबिक शिया समुदाय और सुन्नी समुदाय के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इस दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को किसी प्रकार की समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
शिया-सुन्नी समुदाय के लिए डायवर्जन व्यवस्था :
-ईद के दिन विक्टोरिया स्ट्रीट पर कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार आसिफी इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद की तरफ से आने वाले वाहन दूसरी तरफ मोड़ दिए जाएंगे। शाहमीना रोड पर भी नमाज पढ़ने वाले व्यक्तियों को छोड़कर किसी को नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं विक्टोरिया स्ट्रीट से केवल शिया समुदाय के लोगों को आने-जाने दिया जाएगा। किसी भी दशा में इस मार्ग से सुन्नी समुदाय के लोगों को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
- झवांई टोला, अकबरी गेट समेत अन्य स्थानों से सुन्नी वर्ग के लोग चौक, सर्राफा होते हुए कोतवाली चौक के सामने से शाहमीना रोड, छत्ते वाले पुल से बाएं मुड़कर टीले वाली मस्जिद के लिए जा सकेंगे। इस मार्ग का उपयोग बाजारखाला के सुन्नी समुदाय के लोग ही कर सकेंगे, जिन्हें मेफेयर तिराहा से अकबरी गेट की तरफ मोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
- हुसैनाबाद की तरफ जाने वाले सुन्नी समुदाय के लोग ठाकुरगंज से हरदोई रोड होते हुए चौक आएंगे और शाहमीना रोड होते हुए छत्ते वाले पुल से टीले वाली मस्जिद पर जाएंगे। वहीं अमीनाबाद से आने वाले सुन्नी समुदाय के लोग सुभाष मार्ग से मेडिकल काॅलेज होकर मस्जिद पर जाएंगे।
- शिया समुदाय के लोग विक्टोरिया स्ट्रीट से आकर इमामबाड़ा जाने वाली नाला रोड से नींबू पार्क के पास आसिफी इमामबाड़ा के पीछे के गेट से इमामबाड़ा के अंदर जाएंगे और उसी मार्ग से वापस आएंगे। ठाकुरगंज, हुसैनाबाद में रहने वाले शिया समुदाय के लोग बड़ा इमामबाड़ा के पीछे वाले गेट से प्रवेश करेंगे और उसी मार्ग से वापस आएंगे।
- ठाकुरगंज से आने वाले सुन्नी समुदाय के लोग कुड़ियाघाट से आकर रूमीगेट से बाएं मुड़कर गुलाब वाटिका से होकर टीले वाली मस्जिद जाएंगे।
- मिल एरिया तिराहा के तुलसीदास मार्ग (विक्टोरिया स्ट्रीट) ईदगाह, ऐशबाग की तरफ से नमाजियों के वाहनों को छोड़कर और किसी को जाने नहीं दिया जाएगा। इसी प्रकार ऐशबाग ईदगाह के चारों तरफ के मार्गों पर आने-जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। केवल नमाजियों के वाहन आ-जा सकेगें। वाहनों को ईदगाह से कुछ दूरी पर निर्धारित स्थान पर पार्क कराया जायेगा।
सुबह छह बजे से नमाज समाप्ति तक लागू रहेगा डायवर्जन
इधर से नहीं जा सकेंगे
-सीतापुर रोड की तरफ से आने वाला डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग तिराहे से कोई भी वाहन पक्के पुल की तरफ नहीं जा सकेगा।
-पक्का पुल खदरा साइड तिराहा से कोई भी वाहन पक्कापुल की तरफ नहीं जा सकेगा।
-हरदोई /बालागंज चुंगी से आने वाला यातायात बड़े वाहन/ रोडवेज सिटी बसें बड़ा इमामबाडा या टीले वाली मस्जिद के तरफ नहीं जा सकेगा।
-कोनेश्वर चौराहे से कोई भी वाहन घंटाघर होकर बड़ा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेगा।
-घंटाघर/नींबू पार्क (रूमीगेट चौकी) चौराहा की तरफ से आने वाले वाहन बड़ा इमामबाड़ा व टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेंगे।
-नींबू पार्क फ्लाईओवर से उतरने वाहन रूमी गेट की तरफ नहीं जा सकेंगे।
-चौक चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन नींबू पार्क चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
-मेडिकल क्राॅस (कमला नेहरू) चौराहे से आने वाले वाहन खुनखुन जी गर्ल्स काॅलेज होकर नींबू पार्क चौराहे की तरफ नहीं जा सकेंगे।
-शाहमीना तिराहे से आने वाले वाहन पक्कापुल टीले वाली मस्जिद की तरफ नहीं जा सकेंगे
-डालीगंज पुल से सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन(रोडवेज बस, जीप, कार, स्कूटर, मोटर साईकिल) पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे
-शाहमीना तिराहे से कैसरबाग की तरफ से आने वाले वाहन हरदोई रोड की पक्का पुल की तरफ नहीं जा सकेंगे
-एवरेडी तिराहे से मिल एरिया की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे
-मिल एरिया से बुलाकी अड्डा की तरफ तुलसीदास मार्ग पर नमाज में सम्मिलित होने वालों के नमाजियों के अलावा कोई भी वाहन नहीं जा सकेगे
-बुलाकी अड्ढा तिराहे से सामान्य यातायात लाल माधव (हैदरगंज) की तरफ नमाजियों के वाहनों को छोड़कर कोई वाहन नहीं जाने दिया जायेगा
-लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से ईदगाह की तरफ नामाजियों के अलावा कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे
-नाका से ऐशबाग की तरफ नामाजियों के अलावा कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा
-यहियागंज से ईदगाह ऐशबाग की तरफ नामाजियों के वाहनों के अलावा किसी को नहीं जाने दिया जाएगा
-यहियागंज वाटर वर्क्स रोड की ओर से ऐशबाग ईदगाह की तरफ नमाजियों को छोड़कर किसी को नहीं जाने दिया जाएगा
-रकाबगंज पुल चौराहे से कोई भी वाहन नक्खास/यहियागंज नहीं जा सकेगा
-ऐशबाग पुल के नीचे नाका की तरफ से आने वाले वाहन ऐशबाग ओवर ब्रिज होते हुए ऐशबाग चौकी होकर ऐशबाग ईदगाह की तरफ नहीं जा सकेगा
-राजेन्द्र नगर चौराहे से कोई भी वाहन ऐशबाग ओवर ब्रिज की ओर होते हुए ईदगाह की तरफ नहीं जा सकेंगे
-बाबूलाल हलवाई व मास्टर कन्हैया लाल रोड से ईदगाह की तरफ नहीं जा सकेंगे
-गूगां-बहरा व रस्तोगी इण्टर कालेज (कपूर मोर्टस) तिराहे की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की तरफ नहीं जा सकेंगे
-पीली कालोनी के अन्दर से कई मार्ग ऐशबाग ईदगाह की ओर आते है, कोई भी वाहन नहीं इन मार्गों से जाने नहीं दिया जाएगा
-एसएन मिश्रा द्वार तिराहे से किसी प्रकार के वाहन ऐशबाग ईदगाह की तरफ नहीं जा सकेंगे
-मोतीझील कालोनी से ऐशबाग ईदगाह की तरफ नहीं जा सकेंगे
-अन्जुमन चौराहा से ऐशबाग ईदगाह की तरफ नहीं जा सकेंगे।
इधर से जा सकेंगे:
-डालीगंज रेलवे कासिंग ओवर ब्रिज से बायें मुड़कर चौराहा नं0 8 निरालानगर से आईटी की तरफ जा सकेंगे
-पक्कापुल से पहले तिराहे से बन्धा रोड या नया पुल से होकर जा सकेंगे
-कोनेश्वर चौराहे से दाहिने चौक चौराहा, मेडिकल कालेज चौराहा होकर जा सकेंगे
-कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहा, मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) चौराहा या नया पुल होकर जा सकेंगे
-कोनेश्वर /नींबू पार्क के पीछे नया पुल होकर जा सकेंगे
-चौक चौराहा, ठाकुरगंज होकर या चरक चौराहा होकर जा सकेंगे
-कोनेश्वर चौराहा / मेडिकल क्रास(कमला नेहरू) चौराहा होकर जा सकेंगे
-मेडिकल काॅलेज चौराहा/चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जा सकेंगे
-मेडिकल कालेज/डालीगंज पुल/आईटी होकर जा सकेंगे
-आईटी, कपूरथला होकर जा सकेंगे
-शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल कालेज, चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर जा सकेंगे
-मवैया ओवर ब्रिज/ लंगडा फाटक ओवर ब्रिज, राजाजीपुरम् होकर जा सकेंगे
-रकाबगंज पुल/नत्था, मवैया होकर जा सकेंगे
-यहियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की तरफ से जा सकेंगे
-नाका/ मेडिकल कालेज होकर जा सकेंगे
-पुल के नीचे से ही वापस मोतीनगर होकर जा सकेंगे
-मोतीनगर होकर जा सकेंगे
-बाबूलाल हलवाई चौराहा से दाहिने व बाएं मोड़ दिया जाएगा।