फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic diversion in Ayodhya because of kartik Mela.

Ayodhya: कार्तिक मेला के कारण डायवर्जन लागू, इन रास्तों से न करें यात्रा, जानें- क्या रहेगी पार्किंग व्यवस्था

Mon, 07 Nov 2022 10:18 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 07 Nov 2022 10:18 AM IST
सार

कार्तिक मेला के कारण अयोध्या में सोमवार से मेला समाप्त होने तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। जानें- किन रास्तों से जाना होगा आसान...

विज्ञापन
Traffic diversion in Ayodhya because of kartik Mela.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कार्तिक मेले के दौरान अयोध्या जिले में सोमवार से यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन सोमवार दोपहर 12 बजे से कार्तिक मेला समाप्ति तक लागू रहेगा।

विज्ञापन


-अयोध्या शहर की तरफ से अयोध्या धाम आने वाले कामर्शियल वाहन/आटो विक्रम वाहनों का गुप्ता होटल से प्रवेश वर्जित रहेगा
- महोबरा चौराहा, आशिफ बाग चौराहा से रामघाट चौराहा तक ही जाएंगे। उसी रास्ते अयोध्या शहर की तरफ जाएंगे।
- गोंडा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को लकड़मंडी से हाईवे लोलपुर बस्ती की तरफ डायवर्ट किए गए रास्तों पर जाएंगे। 
- बाह्य जनपदों से आने वाले सभी प्रकार के वाहन साकेत पेट्रोल पम्प बैरियर तक ही आएंगे।
- रामघाट चौराहा से अयोध्या शहर की तरफ जाने वाले आटो/विक्रम, आशिफबाग, मबोहरा चौराहा, गुप्ता होटल से जाएंगे।
- साकेत पेट्रोल पंप बैरियर से नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- दीनबंधु अस्पताल से छोटी छावनी की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- रामघाट चौराहे से हनुमानगढ़ी व दीनबंधु अस्पताल की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- पोस्ट ऑफिस तिराहे से हनुमानगढी/नयाघाट की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- टेढ़ी बाजार से श्रीराम अस्पताल की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- छोटी छावनी से प्रमोद वन तिराहा की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
- साकेत पुल के बायें सत्यदेवपुरम (चार पहिया वाहन)
- नया रोडवेज हाई-वे (भारी वाहन/चार पहिया)
- बैकुंठधाम के दायें व बायें खाली मैदान (भारी वाहन/चार पहिया वाहन)
- दिल्ली सेवा संस्थान का खाली मैदान सरयू नदी पार बस्ती की तरफ (भारी वाहन/चार पहिया वाहन)
- लखनऊ, बाराबंकी, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर से आने वाले श्रद्धालुगण के वाहनों की पार्किंग।
- चौरसिया रेस्टोरेंट के बगल मे खाली मैदान (चार पहिया/दो पहिया वाहन)
- रामकथा कुंज का खाली मैदान (चार पहिया/दो पहिया वाहन)
- रामकथा कुंज के सामने खाली मैदान (चार पहिया वाहन/दो पहिया वाहन)
- विवेक सृष्टि का खाली मैदान (चार पहिया/दो पहिया वाहन)
- रामकथा संग्रहालय के पीछे फटिकशिला का खाली मैदान (चार पहिया वाहन/दो पहिया वाहन)
- राजकुमार दास जी का खाली मैदान हनुमानगुफा के बगल (चार पहिया वाहन)
- बिजली घर का खाली मैदान पक्की पार्किंग एंव बिजली घर के बगल खाली मैदान कच्ची पार्किंग वीवीआईपी एवं मेला ड्यूटी में लगे अधिकारीगण/कर्मचारीगण के वाहन पार्किंग की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed