{"_id":"6aa72247887127681bdff29066b5616d","slug":"traffic-diversen-on-first-moharrm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली मोहर्रम पर ये होंगे शहर में ट्रैफिक डाइवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली मोहर्रम पर ये होंगे शहर में ट्रैफिक डाइवर्जन
अनिल त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Wed, 06 Nov 2013 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली मोहर्रम पर छह नवंबर को शिया समुदाय की ओर से आसिफी मस्जिद बड़े इमामबाड़े से छोटे इमामबाड़े तक निकाले जाने वाले शाही जरीह के जुलूस को देखते हुए यातायात डायवर्जन किया गया है। यह फेरबदल दोपहर तीन बजे से जुलूस समाप्ति तक रहेगा।
विज्ञापन
इधर से न गुजरें
- सीतापुर रोड की ओर से आने वाले वाहन पक्का पुल की ओर न जाएं।
- हरदोई रोड से आने वाले वाहन कोनेश्वर चौराहे से घंटा घर की तरफ न जाएं।
- कैसरबाग से सीतापुर रोड की ओर जाने वाले वाहन पक्का पुल की ओर न निकलें।
- हुसैनाबाद से आने वाले वाहन छोटा इमामबाड़ा होकर घंटा घर की ओर न जाएं।
- चौक से खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज होकर कोई भी वाहन नींबू पार्क तिराहा नहीं जा सकेंगे।
- मेडिकल क्रॉस चौराहे से नींबू पार्क तिराहे का मार्ग बंद रहेगा।
- शाहमीना रोड से पक्का पुल की तरफ यातायात बंद रहेगा।
- रूमी गेट तिराहे से वाहन बड़ा इमामबाड़ा, घंटा घर की ओर नहीं जा सकेंगे।
- पक्का पुल, बड़ा इमामबाड़े से छोटा इमामबाड़ा तक का मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन