फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   traffic diaversan in lucknow on dussehra festival

लखनऊ में दशहरा पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Thu, 14 Oct 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
traffic diaversan in lucknow on dussehra festival
लखनऊ। दशहरा पर शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक रईस अख्तर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा।
विज्ञापन

ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था
- अयोध्या रोड से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसें जीटीआई से गोमतीनगर की ओर मोड़ दी जाएंगी। वहां से समतामूलक, गांधी सेतु, संकल्प वाटिका, चिरैया झील, क्लार्क अवध के पीछे से कैसरबाग जा सकेंगी। कैसरबाग से इसी रास्ते से अयोध्या रोड जाएंगी।
विज्ञापन

- सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल, डालीगंज पुल, सीडीआरआई होते आएंगी। वापसी में बलरामपुर अस्पताल ढाल, स्मारक होते हुए इसी रास्ते से जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चौक, शाहमीना तिराहा, डालीगंज पुल, कैसरबाग की ओर से आने वाहन क्लार्क अवध तिराहे से सीधे सुभाष चौराहा न जाकर क्लार्क अवध तिराहे से चिरैया झील, सहारागंज मॉल या संकल्प वाटिका होकर जाएंगे।
- डालीगंज पुल, इक्का तांगा स्टैंड से आने वाले गोमती नदी बंधा होकर झूलेलाल पार्क की ओर न जाकर गोमती नदी पुल पार कर डालीगंज पुल या आईटी चौराहा होते हुए जाएंगे।
- कैसरबाग टेलीफोन एक्सचेंज चौराहे से मकबरा रोड की ओर से वाहन परिवर्तन चौक की ओर न जाकर कैसरबाग बस अड्डा या सीडीआरआई तिराहा, क्लार्क अवध, चिरैया झील होकर जा सकेंगे।
- निरालानगर से आने वाले वाहन आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग, हनुमान सेतु होते हुए सुभाष चौराहा की ओर न जाकर आईटी चौराहे से बाएं या दाएं मुड़कर समथर पेट्रोल पंप, निशातगंज या फिर डालीगंज पुल होकर जाएंगे।
- हजरतगंज चौराहा व परिवर्तन चौक से आने वाले वाहन सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु होकर आईटी चौराहा की ओर न जाकर मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई, डालीगंज पुल या क्लार्क अवध, चिरैया झील होकर जाएंगे।

- हनुमान सेतु, नदवा बंधा तिराहे से नदवा बंधा रोड झूलेलाल पार्क की ओर न जाकर आईटी चौराहा होकर जाएंगे।
- महाराणा प्रताप चौराहे से हीवेट रोड बंगाली क्लब की ओर न जाकर बर्लिंग्टन चौराहा या बांस मंडी चौराहा होकर जा सकेंगे।
इमरजेंसी में ट्रैफिक पुलिस को करें कॉल
चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस के वाहन आदि को छूट दी जाएगी। इसके लिए यातायात कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 व 6389304141 पर फोन कर मदद मांगी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed