{"_id":"3860ffc4ec76a66c498edb81c4b4b0f0","slug":"traffic-conjetion","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार विमान रद्द, चार दर्जन ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार विमान रद्द, चार दर्जन ट्रेनें प्रभावित
निशांत/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 14 Jan 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे और गलन के बीच सोमवार को फिर ट्रेनों और विमानों का संचालन प्रभावित रहा। करीब चार दर्जन ट्रेनें घंटों देर से आयीं।
विज्ञापन
जबकि सुबह दिल्ली से लखनऊ आने वाले चार विमान रद्द कर दिए गए। सुबह 11 बजे के बाद विमानों का संचालन शुरू हो सका।
सोमवार को कैफियत एक्सप्रेस सबसे अधिक 13:30 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। इसके अलावा शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।
जेट एयरवेज की सुबह दिल्ली से लखनऊ आने वाला विमान 9डब्ल्यू 303 रद्द कर दिया गया। इससे लखनऊ से 9डब्ल्यू 304 भी लखनऊ से दिल्ली नहीं जा सका।
इंडिगो एयर का विमान 6ई 604 भी दिल्ली से लखनऊ नहीं आ सका। इससे लखनऊ से 6ई 605 लखनऊ से दिल्ली नहीं रवाना हुआ।
परिवहन निगम ने कोहरे के चलते सोमवार को पांच वॉल्वो सहित रात की अधिकतर बसों का संचालन निरस्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार यात्री कम होने से आलमबाग एवं कैसरबाग अड्डे से रात को गोरखपुर, दिल्ली, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर व इलाहाबाद की तरफ जाने वाली बस का संचालन नहीं किया गया।
विज्ञापन
देर रात केवल उन्हीं बसों को रवाना किया गया जिनमें 25 से अधिक यात्री आए। इसके अलावा दो-दो गोरखपुर और दिल्ली और एक इलाहाबाद की वॉल्वो का सोमवार को संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन