Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traffic arrangements near the Police Lines will be altered today

Lucknow News: पुलिस लाइन के पास आज बदला रहेगा यातायात

Fri, 06 Nov 2026 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Traffic arrangements near the Police Lines will be altered today
लखनऊ। रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार को नवनियुक्त दरोगा को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र देंगे। इस कारण लखनऊ विश्वविद्यालय के आसपास सुबह आठ से दोपहर करीब 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन


- निशातगंज से आईटी चौराहे की ओर आने वाले लोग इंदिरा ओवरब्रिज ढाल तिराहे से सीधे नहीं जा सकेंगे।
- छन्नी लाल चौराहे से सेंट्रल बैंक तिराहे की ओर से आने वाले पुलिस लाइन अस्पताल के गेट नंबर पांच, आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
- अयोध्या रोड और जीटीआई की ओर से आने वाली रोडवेज व सिटी बसें बादशाहनगर चौराहे से निशातगंज, आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगी।
- सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु या डालीगंज पुल से आने वाले आईटी चौराहे से पुलिस लाइन गेट नंबर पांच, अयोध्या रोड और निशातगंज की ओर नहीं जा सकेंगे।
- निरालानगर चौराहा नंबर चार से निरालानगर मोड़ और आईटी चौराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
- डालीगंज से आने वाला यातायात आईटी चौराहे से आईटी मेट्रो स्टेशन की तरफ नहीं जा सकेगा।
- अयोध्या रोड के बीच किसी भी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। यहां और मजार तिराहे से हनुमान सेतु सड़क के दोनों ओर कोई भी वाहन खड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed