फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders will protest if incidents of theft do not stop in Transport Nagar

Lucknow News: ट्रांसपोर्टनगर में चोरी की घटनाएं न रुकी तो आंदोलन करेंगे व्यापारी

Fri, 31 Jan 2025 02:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Traders will protest if incidents of theft do not stop in Transport Nagar
लखनऊ। ट्रांसपोर्टनगर योजना में अपराधियों के बढ़ते हौसले से व्यापारी, ट्रांसपोर्टर, वेयरहाउस मालिक, कर्मचारी और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। व्यापारियों ने वारदातों पर अंकुश न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन




बुधवार रात यहां पर बहराइच गोल्डन ट्रांसपोर्ट कंपनी की गाड़ी का रस्सा और तिरपाल काटकर चोरों ने माल पार कर दिया। व्यापारियों का कहना है कि इलाके में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर व्यापार मंडल एवं वेयरहाउस ओनर्स एसोसिएशन की आकस्मिक बैठक बृहस्पतिवार को बुलाई गई। इसमें टिपीएस अनेजा, मुकेश सिंन्हा, विक्की बग्गा, सुरेश लांबा व दिलमीत सिंह सेठी सहित व्यापारियों और सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। व्यापारियों ने कहा, क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और संदिग्ध वाहनों की जांच हो। ट्रांसपोर्टनगर में सीसीटीवी निगरानी को प्रभावी बनाया जाए। चोरी के आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed