फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders troubled by flaws in geo-tagging app appeal to minister

Lucknow News: जियो टैगिंग एप की खामियों से परेशान व्यापारी, मंत्री से लगाई गुहार

Mon, 07 Sep 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Traders troubled by flaws in geo-tagging app appeal to minister
कृषि विपणन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को ज्ञापन देते कृषि उत्पाद, उद्योग व्यापार प्रतिनिधिम
लखनऊ। जियो टैगिंग एप आधारित वाहन टैगिंग व्यवस्था और मंडी संबंधी समस्याओं के संबंध में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने कृषि विपणन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह से मुलाकात की। भारतीय कृषि उत्पाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और लखनऊ गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। मंत्री ने समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि एक जुलाई 2026 से लागू जियो टैगिंग एप आधारित व्यवस्था 17 अगस्त से कई बार ठप हुई। इससे गेट पास बनने में घंटों लग रहे हैं और कृषि उपज का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनका दावा है कि मंडी अधिनियम वाले 25 राज्यों में उत्तर प्रदेश को छोड़कर अन्य राज्यों में ऐसी वाहन टैगिंग व्यवस्था लागू नहीं है।
विज्ञापन

लखनऊ गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि ट्रांसपोर्टनगर में छोटे वाहनों में माल बदलने के बाद दोबारा टैगिंग नहीं हो पाती। व्यापारियों ने गेट पास की समय-सीमा को भी अव्यावहारिक बताया। ज्ञापन में मंडी लाइसेंस प्रक्रिया सरल करने, भुना चना पर मंडी शुल्क खत्म करने और आधुनिक गोदाम व कोल्ड स्टोरेज बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ गल्ला व्यापार मंडल के महामंत्री राजकुमार अग्रवाल, लखनऊ किराना कमेटी के महामंत्री प्रशांत गर्ग, युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सिंघल, भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष सौरभ पांडे व प्रखर श्रीवास्तव, किराना कारोबारी गिरीश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed