फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Traders reached the public court against one time road tax

Lucknow News: वन टाइम रोड टैक्स के खिलाफ जनता दरबार पहुंचे व्यापारी

Tue, 10 Mar 2026 02:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Traders reached the public court against one time road tax
लखनऊ। टैक्सी वाहनों पर वन टाइम रोड टैक्स की अधिसूचना से परेशान ट्रासंपोर्टरों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचकर अपनी समस्या रखी। व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन

ट्रैवल एंड ट्रांसपोर्ट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि अधिसूचना लागू हुए डेढ़ महीना हो गया है। हम लोग पुराने पंजीकृत वाहनों को इस नियम से बाहर रखने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिल पा रहा है। टैक्सी मालिक हजारों टैक्सी वाहनों पर टैक्सभार और पेनाल्टी होने की वजह से वह व्यापार करने में अक्षम हो रहे हैं। छोटे कारोबारियों को किस्ते निकालने में समस्या आ रही है। टैक्सी मालिक अश्वासन के आधार पर अब संयम खोते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भिजवाया गया है। आगरा टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुभव गुप्ता, नोएडा टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरजीत सिंह, बनारस टूरिज्म एसोसिएशन के महामंत्री रजनीश दुबे, बरेली से देवेंद्र सिंह के ज्ञापन भी दिए गए। पीयूष गुप्ता के साथ आलोक मिश्रा,अरुणेश त्रिवेदी,विवेक पाल,राजू सिंह ,सौरभ शुक्ला,लक्ष्मीकांत,अजय यादव,मनोज कुमार यादव,नंदलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed