{"_id":"6ab19c54e54b04525d05bd94","slug":"traders-protest-against-the-installation-of-10-foot-high-mesh-screens-in-front-of-shops-lucknow-news-c-13-lko1070-1930091-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दुकानों के सामने 10 फीट ऊंचे जाल लगाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दुकानों के सामने 10 फीट ऊंचे जाल लगाने के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
महानगर गोल मार्केट में लोहे के जाल लगाने के विरोध में प्रदर्शन करते व्यापारी व वेल्डिंग करता क
लखनऊ। महानगर गोल मार्केट में दुकानों के सामने फुटपाथ और पार्किंग की जगह पर 10 फीट से अधिक ऊंचे अंडाकार लोहे के जाल लगाए जाने के विरोध में सोमवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने काम रुकवाने की मांग की।
संजय गुप्ता ने बताया कि जुलाई में भी जाल लगाने का काम शुरू हुआ था। तब व्यापारियों ने महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात कर आपत्ति जताई थी। महापौर ने अधिकारियों को काम रोकने के निर्देश दिए थे और जाल नहीं लगाए जाने का आश्वासन दिया था। इसके बावजूद सोमवार सुबह फिर वेल्डिंग कर जाल लगाने का काम शुरू कर दिया गया।
व्यापारियों का कहना है कि जाल लगने से दुकानों का दिखाव प्रभावित होगा और फुटपाथ पर चलने में भी परेशानी होगी। व्यापारियों ने काम नहीं रुकने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में गोल मार्केट महानगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमनाथ कपूर, वरिष्ठ महामंत्री रवि गुप्ता, महामंत्री कृष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएन चौधरी, कोषाध्यक्ष निखिल शर्मा समेत अन्य व्यापारी शामिल रहे।