{"_id":"69470bb7b5c9b0d8b504bd60","slug":"traders-protest-against-license-fee-municipal-corporation-on-the-back-foottraders-protest-against-license-fee-municipal-corporation-on-the-back-foot-lucknow-news-c-13-lko1096-1525021-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारी, नगर निगम बैकफुट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लाइसेंस शुल्क के विरोध में व्यापारी, नगर निगम बैकफुट पर
विज्ञापन
महापौर को ज्ञापन देते व्यापारी।
लखनऊ। नगर निगम की ओर से नए ट्रेड पर प्रस्तावित लाइसेंस शुल्क के खिलाफ शनिवार को लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लालबाग स्थित नगर निगम दफ्तर के बाहर धरना दिया। व्यापारियों के विरोध के बाद धरना स्थल पर पहुंचीं महापौर सुषमा खर्कवाल ने व्यापारियों को लाइसेंस शुल्क की व्यवस्था न लाने का भरोसा दिया।
लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता आदि ने प्रस्ताव वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि अमीनाबाद, रकाबगंज पुल से सब्जी मंडी मार्ग, आलमबाग, बुद्धेश्वर, बालागंज, नक्खास, अकबरी गेट समेत कई बाजारों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसे में नया शुल्क लाना व्यापारियों के साथ धोखा और अन्याय है।
महापौर ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि कोई भी नया लाइसेंस शुल्क नहीं लाया जाएगा। उन्होंने इसे अधिकारियों की साजिश बताते हुए आपात बैठक बुलाकर हमेशा के लिए शुल्क को खत्म करने की बात कही। भविष्य में भी व्यापारियों का उत्पीड़न न होने का भरोसा दिलाया। इस दौरान महामंत्री अनुराग मिश्र, उमेश शर्मा, जितेंद्र सिंह चौहान, मनीष वर्मा, शशि शुक्ला, सतीश अग्रवाल,अनिल बजाज, विनोद माहेश्वरी, विनोद अग्रवाल, रवींद्र गुप्ता, संजीव अग्रवाल, विनोद पंजाबी, नीरज जौहर, अरविंद पाठक आदि मौजूद रहे।