{"_id":"68ad9df9932be104fe09ad00","slug":"traders-met-minister-suresh-khanna-said-5-gst-should-be-imposed-on-all-clothes-survey-raids-should-be-stopped-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मिले व्यापारी, बोले- सभी कपड़ों पर लगे 5% जीएसटी; बंद किए जाएं सर्वे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मिले व्यापारी, बोले- सभी कपड़ों पर लगे 5% जीएसटी; बंद किए जाएं सर्वे छापे
Tue, 26 Aug 2025 05:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Aug 2025 05:14 PM IST
सार
व्यापारी लखनऊ में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मिले। उन्होंने मांग रखी कि सभी प्रकार के कपड़ों पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू होनी चाहिए। साथ ही बाजारों में जीएसटी के सर्वे छापे बंद किए जाएं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मिले व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में मंगलवार को व्यापारियों ने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को अपना मांग पत्र सौंपा। इसमें कहा कि जीएसटी लागू होने से पहले कपड़ों पर कभी कोई टैक्स नहीं लगता था। इससे बड़ी संख्या में लोग इस व्यापार से जुड़ रहे थे। यह व्यापार लोगों की रोजी रोटी का साधन बन रहा था। लेकिन, कपड़ों पर जीएसटी लागू होने के पांच वर्षों के अंदर 30 प्रतिशत से अधिक दुकानें बंदी की कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
मांग पत्र में व्यापारियों ने सात प्रमुख मांगें रखीं-
- सभी कपड़ों पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू की जाए।
- अभी पॉलिस्टर धागे (यार्न) पर 12%, तो कॉटन धागे (यार्न) पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू है।
- वहीं रेडीमेड कपड़ों पर 12% और कपड़ा क्लॉथ पर पांच प्रतिशत जीएसटी लागू है।
- उन्होंने कहा कि देश के बड़े उद्योगपतियों ने कॉकस बना लिया है। जब चाहते हैं एकजुट होकर कपड़ों पर रेट बढ़ा लेते हैं। इस मनमर्जी पर अंकुश लगना चाहिए।
- छोटे व्यापारियों को भी जीएसटी में सुविधा मिलनी चाहिए। उनका दायरा 40 लाख से बढ़ाकर 60 लाख किया जाना चाहिए। इससे जीएसटी रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ेगी
- ऑनलाइन बाजार ने कपड़े के कारोबार को काफी नुकसान पहुंचाया है। इससे पिछले दो-तीन वर्षों से कारोबार बैठ गया है। जीएसटी की अलग-अलग दरों से भी व्यापार प्रभावित हुआ है।
- इसके अलावा बाजारों में सर्वे छापों पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मौके पर अशोक मोतियानी (अध्यक्ष), अनिल बजाज महामंत्री, व्यापारी नेता सुरेश छाबलानी, प्रभु जालान, श्याम कृषनानी, पुनीत लालचंदानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।