फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tractor trolly turned in to pond, 11 died

यूपी: पहाड़ी नाले में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 11 की मौत

Fri, 23 Oct 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज तराई-बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज तराई-बलरामपुर Updated Fri, 23 Oct 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
tractor trolly turned in to pond, 11 died

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही श्रद्घालुओं से भरी ट्रॉली बृहस्पतिवार देर शाम अनियंत्रित होकर महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के दहलवा पहाड़ी नाले के कुंड में पलट गई। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई।  स्थानीय गोताखोर व प्रशासन के लोग शवों की तलाश में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में करीब 22 लोग बैठे हुए थे। अभी कुछ और लोग कुंड में दबे हो सकते है।

विज्ञापन


जहदरिया, हिम्मतपुरवा, सुखदेवपुरवा, साखीरेत व तुरकौलिया आदि गांवों के श्रद्घालु जहदरिया गांव में स्थापित दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने राप्ती नदी स्थित बेलाघाट आये थे।
विज्ञापन


ट्राली में बैठकर वापस लौटते समय दहलवा पहाड़ी नाले के डिप पर ट्रैक्टर अचानक ऊपर चढ़ते वक्त बंद हो गया। बंद होने के कारण टैक्टर पीछे लुढ़ककर नाले के पुल से कुंड में गिर गया। ट्राली में बैठे करीब 20 लोग पानी में गिर गये। दो-चार वयस्क किसी तरह जान बचाकर पानी से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय खोताखोरों की मदद से सुखदेवपुरवा निवासी वीपत की 10 वर्षीय बेटी पूजा व आठ वर्षीय बेटे सोनू, शिव कुमार पाठक के 13 वर्षीय बेटे चंदन कुमार पाठक, मुन्नालाल की 9 वर्षीय बेटी सलोनी एवं चंदनजोत साखीरेत निवासी महादेव के 11 वर्षीय बेटे अनिल उर्फ निब्बर, पटोहाकोट सुखदेवपुरवा निवासी नहान के दो बेटों 11 वर्षीय लवकुश व आठ वर्षीय दशरथ उर्फ मझले, पटोहाकोट सुखदेवपुरवा निवासी मुन्नालाल के 10 वर्षीय बेटे चंद्रप्रकाश, तुरकौलिया निवासी जयजय राम विश्वकर्मा की 12 वर्षीय बेटे सुखेन्द्र, बुडन्तापुर पठानपुरवा निवासी गिराधारी के 25 वर्षीय बेटे पप्पू तथा हिम्मतपुरवा निवासी शेषराम के 18 वर्षीय बेटे मंशाराम का शव शुक्रवार दोपहर तक बरामद कर लिया था।

परिजनों को मिलेगी एक-एक लाख रुपये की सहायता

tractor trolly turned in to pond, 11 died

मौके पर डीएम प्रीति शुक्ला व एसपी वीडी शुक्ल सहित भारी संख्या में पुलिस व राजस्व के अधिकारी कैंप कर रहे है। कुंड में शवों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ट्राली में करीब 20-22 लोग बैठे हुए थे।

धार्मिक माहौल के बीच अचानक हुई इस घटना से कई गांवों में मातमी माहौल कायम हो गया है। मृतकों के परिजन अपने-अपने बच्चों का शव लेकर मातम मना रहे है।

डीएम प्रीति शुक्ला ने बताया कि घटना में मारे गये सभी मृतकों के परिवारीजनों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी जाएगी। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है। शीघ्र ही सभी शवों को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed