फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tractor-trolley overturned, driver died

Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

Thu, 28 Aug 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 Aug 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned, driver died
हादसे के बाद इटौंजा सीएचसी पहुंचाए गए घायल। 
बख्शी का तालाब। इटौंजा माल रोड पर बिंदेश्वरी कोल्ड स्टोरेज के पास बुधवार रात ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसमें ट्रैक्टर चालक बीकेटी मामपुर बाना निवासी मोहन (25) की मौत हो गई। ट्रैक्टर सवार दो मजदूर भी घायल हो गए।
विज्ञापन


सीतापुर के अटरिया से मोहन ट्रैक्टर-ट्राॅली से ईंट लादकर बीकेटी के हाजीपुर पहुंचे थे। उनके साथ सीतापुर के अटरिया निवासी रजनीश कुमार और उनकी बुआ का बेटा रविंद्र थे। रजनीश के अनुसार ईंट उतारने के बाद वे लोग जब इटौंजा माल रोड पर बिंदेश्वरी कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचे, तभी दो पिकअप ने ओवरटेक किया। दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। पहले वाली पिकअप ने कट मार दी, जिससे ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची इटौंजा पुलिस ने तीनों को इटौंजा सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मोहन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रजनीश और रविंद्र का इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद इटौंजा सीएचसी पहुंचाए गए घायल। 

हादसे के बाद इटौंजा सीएचसी पहुंचाए गए घायल। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed