फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tractor-trolley collides with parked dumper, driver dies

Lucknow News: खड़े डंपर से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक की मौत

Fri, 23 Jan 2026 02:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley collides with parked dumper, driver dies
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सड़क किनारे खड़े डंपर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली जा घुसी। हादसे में ट्रैक्टर चालक राम नरेश (57) दोनों वाहनों के बीच फंस गए। करीब एक घंटे के बाद उनको निकाला गया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूल रूप से सीतापुर के इमलिया केसवपुर गांव निवासी राम नरेश (57) पीजीआई के वृंदावन सेक्टर-8 में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते थे। वह टिंबर स्टोर की ट्रैक्टर-ट्राॅली चलाते थे। उनके बेटे संजीत के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे पिता सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ट्रैक्टर-ट्राॅली से मौरंग लेकर गए थे। लौटते वक्त जीडी गोयनका स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े डंपर से ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोट लगी। पुलिस ने उन्हें ट्राॅमा-2 में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पत्नी पुष्पा और दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय का कहना है कि परिजनों ने अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed