फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tractor lost control and overturned during ploughing, driver died

Lucknow News: जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक की मौत

Sun, 20 Jul 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Tractor lost control and overturned during ploughing, driver died
मलिहाबाद। रहीमाबाद के संतनगर गांव में शनिवार शाम खेत की जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक धर्मेन्द्र 35 की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। इसके अलावा तेज रफ्तार डाले की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि धर्मेंद्र गांव के ही रहने वाले विनोद के खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। ऊंचाई पर ट्रैक्टर चढ़ाते वक्त ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और धर्मेंद्र उसके नीचे दब गए। हादसा देख ग्रामीणों ने उनको ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और सीएचसी मलिहाबाद लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में पत्नी निशा, बेटी दिव्या, राजू, और एक साल की मासूम बच्ची अनन्या है।
विज्ञापन


इसके अलावा रहीमाबाद के कटौली गांव में शुक्रवार देर रात दस बजे सर्विस लाइन पर अनियंत्रित डाला की पीछे से बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में कटौली अहमदाबाद निवासी युवक प्रवेश कश्यप घायल हो गए। उनकी बाइक 100 मीटर तक डाले में फंसकर घसीटते हुए चली गई। उनको ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद आरोपी डाला चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed