{"_id":"682d9d3ffffb5366f30784de","slug":"tractor-hits-bike-riders-returning-after-giving-exam-student-dies-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पेपर देकर वापस लौट रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पेपर देकर वापस लौट रहे बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, छात्रा की मौत
Wed, 21 May 2025 03:06 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 May 2025 03:06 PM IST
सार
मलिहाबाद इलाके में हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक छात्रा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बीए की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्रों को अज्ञात ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बीए की माल थाना क्षेत्र की थावर गांव निवासी 22 वर्षीय छात्रा कांति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्र बबलू गौतम 19 वर्ष ,अंकुल गौतम 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह लगभग 11 बजे हरदोई जनपद स्थित अतरौली में विश्वनाथ विद्यालय से बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर थावर गांव निवासी चालक बबलू गौतम, अंकुल गौतम, कांति एक बाइक पर सवार होकर घर वापस आ रहे थे । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक माल थाना क्षेत्र के कड़ौरा गांव की ओवर लोड ट्रैक्टर बाइक सवार छात्रों को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों छात्र बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गए। जबकि कांति की मौके पर ही मौत हो गई और टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी माल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, दुर्घटना पर नहीं हुआ यकीन, पुलिस ने पति सहित दो को हिरासत में लिया
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर कांति का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जबकि बबलू, अंकुल के पैर में चोटें आई है। प्राथमिक परीक्षण के बाद इन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है अभी तहरीर नहीं मिली है। कांति के परिवार में पिता रामप्रसाद, मां मालती, तीन भाई व एक बहन हैं। चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए था।
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश में अब हर सेमेस्टर में छात्रवृत्ति देने की तैयारी, तीनों विभागों के मंत्रियों ने किया मंथन; ऐसे ले सकते हैं फायदा
मलिहाबाद क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को ट्रैक्टर ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।