{"_id":"68b8ab336c6a5d881305cc01","slug":"tractor-drivers-body-found-near-a-lake-murder-alleged-lucknow-news-c-13-lko1070-1367127-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: झील किनारे मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: झील किनारे मिला ट्रैक्टर चालक का शव, हत्या का आरोप
Thu, 04 Sep 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
अमृतलाल की फाइल फोटो।
निगोहां। निगोहां के रामदासपुर गांव में मछली पकड़ने गए ट्रैक्टर चालक अमृतलाल (21) का शव मंगलवार शाम झील किनारे मिला। उनके नाक से खून बह रहा था। परिजनों ने पड़ोस के गांव के चार भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
अमृतलाल के पिता किसान गुरुप्रसाद ने बताया कि बेटा मंगलवार की दोपहर खेत जाने की बात कहकर घर से गया था। वहां से जाल लेकर वह पास के गांव रामदासपुर स्थित झील पर मछली पकड़ने चला गया था। शाम तक घर न लौटने पर परिजन खोज करते हुए झील किनारे पहुंचे। वहां अमृतलाल का शव औंधे मुंह पानी में पड़ा था। गुरुप्रसाद ने पड़ोस के नंदौली गांव के चार भाइयों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा गया है।
वहीं मृतक के बड़े भाई धर्मेंद्र ने बताया कि दो दिन पूर्व मछली पकड़ने पर हुई कहासुनी में नंदौली निवासी आरोपी चार भाइयों ने जान से मारने की धमकी दी थी। अृमतलाल अविवाहित थे। परिवार में मां राजकुमार और तीन भाई धर्मेंद्र, महेंद्र और अरविंद हैं। एसओ निगोहां का कहना है कि तहरीर मिली है, आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
20 साल पहले झील में मिला था चाचा का शव
अमृतलाल के पिता गुरुप्रसाद ने बताया कि 20 साल पहले उनके भाई भगौती की भी इसी झील में लाश मिली थी। रामदासपुर गांव के लोगों पर हत्या का आरोप था। अब बेटे का भी शव उसकी झील में मिला है।