फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tractor driver's body found hanging from a tree, murder suspected

Lucknow News: ट्रैक्टर चालक का शव पेड़ से लटकता मिला, हत्या की आशंका

Thu, 04 Sep 2025 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver's body found hanging from a tree, murder suspected
अशोक कुमार की फाइल फोटो।
मलिहाबाद। हरदोई जिले के ढिकुन्नी गांव निवासी अशोक कुमार (25) का शव बुधवार सुबह रहीमाबाद थाना क्षेत्र के महिमा खेड़ा गांव के पास बाग में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटकता मिला। मृतक के दोनों पांव के नाखूनों से खून निकल रहा था और कुछ दूरी पर बाइक व एक कीपैड फोन टूटा पड़ा था। ग्रामीणों ने शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। उसकी हत्या की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


मृतक के भाई कुलदीप ने बताया कि अशोक नोएडा में ट्रैक्टर चालक था। सोमवार को नोएडा से घर आया था। मंगलवार शाम महिमा खेड़ा मजरा मुड़ियारा मामा सुखलाल की ससुराल जाने की बात कहकर किसी दोस्त की बाइक लेकर घर से निकला था। कुलदीप के मुताबिक सुखलाल के ससुर पप्पू का कहना है कि अशोक उनके घर पहुंरा ही नहीं। महिमा खेड़ा की ग्राम प्रधान के पति सुरेश ने बताया कि ग्रामीणों ने युवक को मंगलवार रात गांव से एक किलोमीटर दूर ढोलबजा गांव के मेले में देखा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि घटनास्थल से शराब का पाउच, ग्लास, टूटा कीपैड मोबाइल मिला है। पैर में चोट के निशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जहां पर शव लटकता मिला है, वहां अनजान शख्स का पहुंचना मुश्किल है। साथ ही मृतक के कान में ब्लूटूथ लगा हुआ था, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसके पास एंड्रॉयड फोन था जो मौके से गायब है। ग्रामीणों ने आशनाई में हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के परिवार में पिता प्रभु दयाल, मां रामदेवी तीन भाई और दो बहने हैं। अशोक भाइयों में सबसे छोटा था। इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।



घटनास्थल पर खड़ी बाइक दो माह पहले हुई थी चोरी
इंस्पेक्टर आनंद द्विवेदी ने बताया पुलिस की जांच में पता चला है कि घटनास्थल के पास खड़ी बाइक माल क्षेत्र के अटारी निवासी मनोज कुमार की है, जो दो माह पहले चोरी हो गई थी। बाइक को पुलिस ने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed