फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिजली के खंभों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार, दो की मौत, तस्वीरें

Wed, 25 May 2016 10:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 25 May 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
tractor car accident in kakori

काकोरी में दुबग्गा मछली मंडी के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार इंडिगो कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराई। इस पर लदे बिजली के खंभे कार को चीरते हुए आर-पार निकल गए। मौके पर ही छात्र समेत दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल काफी देर तक कार में फंसकर तड़पते रहे। पुलिस ने क्रेन की मदद से खिड़की-दरवाजे काटकर कार से घायलों व मृतकों को बाहर निकाला। अस्पताल में घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

tractor car accident in kakori

एसओ काकोरी राम नरेश यादव के मुताबिक, मृतकों की पहचान हरदोई के बेनीगंज जरवा निवासी बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र रोहित सिंह (22) और कहली कासिमपुर के सुजीत तिवारी (25) के रूप में हुई है। इसके अलावा कार में बेनीगंज के ही शुभम वैश्य (25) और गणेश गुप्ता भी सवार थे। शुभम वैश्य की हालत ट्रॉमा सेंटर में नाजुक बनी हुई है। जबकि गणेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी युवक हरदोई से लखनऊ आ रहे थे।

tractor car accident in kakori

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की लापरवाही से ही हादसा हुआ है। बिजली के खंभे लदे होने के बावजूद चालक ने लापरवाही से गाड़ी को सड़क पर खड़ा कर दिया। इस बीच इंडिगो कार के चालक ने तेज रफ्तार में एक गाड़ी को ओवरटेक किया। अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके सामने आ गई। बिजली के खंभों पर न तो लाल झंडी लगी थी, न ही कोई कपड़ा। इसके चलते कार चालक समय रहते ब्रेक नहीं लगा पाया और हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
tractor car accident in kakori

हादसा देख लोगों की निकल गई चीख
ट्रैक्टर-ट्रॉली में लदे बिजली के खंभों में इंडिगो कार को घुसा देखकर लोगों की चीख निकल गई। कार की दशा देखते ही सबकी जुबां से बस एक ही शब्द निकल रहा था कि इसमें किसी के बचने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
tractor car accident in kakori

कई किलोमीटर तक लगा जाम
दुर्घटना के बाद हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कई किलोमीटर तक जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed