{"_id":"5b8dff9c42c79206ed67e7c0","slug":"tourist-bus-met-with-an-accident-in-barabanki-30-devotees-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को झपकी आई और खड़े डंपर से जा भिड़ी टूरिस्ट बस, 30 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर को झपकी आई और खड़े डंपर से जा भिड़ी टूरिस्ट बस, 30 श्रद्धालु घायल
टीम डिजिटल, , अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक टूरिस्ट बस फैजबाद हाईवे पर खड़े एक डंपर से टकरा गई। बस में सवार करीब 30 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं से भरी एक बस पश्चिम बंगाल से दिल्ली जा रही थी। मंगलवार तड़के गाड़ी जब बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र में असेनी मोड़ के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से जा भिड़ी। बस में सवार सभी श्रद्धालु नींद में ही थे। जोर का झटका लगते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल हुए 30 यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से छह की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के चलते कई घंटे हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
बाराबंकी शहर कोतवाल धनन्जय सिंह का कहना है कि बस चालक को झपकी आ जाने के कारण हादसा हुआ है। घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है।