फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tourism centre will open today

आज से खुलेंगे पर्यटन केंद्र

Tue, 22 Sep 2020 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Tourism centre will open today
आज से फिर कर सकेंगे इमामबाड़े की सैर
विज्ञापन

इमामबाड़ा समेत शहर की धरोहरों की मंगलवार से सैर की जा सकेगी। पर्यटन विभाग ने इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। पर्यटकों को ई-टिकट से प्रवेश मिलेगा।
इससे पहले बड़े व छोटे इमामबाड़े, पिक्चर गैलरी को सैनिटाइज किया जा चुका है। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि वही धरोहर खोली जाएंगी, जो कंटेनमेंट जोन से बाहर हैं।
पर्यटकों को छोटे-छोटे समूहों में प्रवेश दिया जाएगा। इससे पहले गेट पर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग होगी। तापमान सामान्य से अधिक मिलने व संक्रमण के लक्षण होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि ऐतिहासिक इमारतों में कहीं भी पर्यटकों की भीड़ न लगे, इसके लिए खास हिदायत दी गई है। गौरतलब है कि कोरोना के चलते मार्च से पर्यटन केंद्र बंद हैं। इससे पर्यटन उद्योग को करीब 70 करोड़ रुपये का नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका रखना होगा ध्यान
ई-टिकट से ही मिलेगा प्रवेश। कैफेटेरिया व पार्किंग शुल्क का भुगतान भी डिजिटल माध्यम से होगा। बगैर मास्क नहीं मिलेगी एंट्री। प्रवेश और निकासी के अलग-अलग रास्ते होंगे। तय समय सीमा के लिए ही दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। ग्रुप फोटोग्राफी की अनुमति नहीं होगी। इमारत में वैध लाइसेंस वाले गाइड व फोटोग्राफर की ही ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed