फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   touqir raza comments on sp

सपा ने खोया मुसलमानों का ऐतबार: तौकीर

Fri, 27 Dec 2013 04:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Dec 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
touqir raza comments on sp

हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग के सलाहकार पद से इस्तीफा दे चुके इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा हालात में समाजवादी पार्टी मुसलमानों का ऐतबार पूरी तरह खो चुकी है।

विज्ञापन


तौकीर रजा ने गुरुवार को यहां प्रेसवार्ता में मुलायम सिंह यादव के उस बयान की भी निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ित कैंपों में भाजपा व कांग्रेस के षड्यंत्रकारी रह रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि मुलायम का बयान न सिर्फ मुस्लिमों, बल्कि मानवता को बेइज्जत करने वाला है। उन्होंने कहा, आखिर क्या कारण है जो अभी तक मुलायम मुजफ्फरनगर नहीं गए?

विज्ञापन
विज्ञापन

तौकीर रजा ने कहा कि वे अपना सशर्त इस्तीफा सरकार को दे चुके हैं। लाल बत्ती व सरकारी गाड़ी लौटा दी है। अभी तक सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

जनवरी के पहले हफ्ते में काउंसिल की वर्किंग कमेटी की बैठक में सपा के साथ गठबंधन पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा, वे मुजफ्फरनगर जाएंगे और दंगा पीड़ितों की मदद करेंगे। जो लोग अपने गांव लौटना नहीं चाहते, उनके पुनर्वास का काम वे खुद करेंगे।


आम आदमी पार्टी (आप) के साथ भावी गठबंधन पर मौलाना तौकीर ने कहा कि दिल्ली में कामकाज देखने के बाद ही कोई विचार किया जाएगा। ‘आप’ को दिल्ली के लिए समर्थन दिया था। चूंकि दिल्ली और अन्य राज्यों के हालात में काफी अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed