फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   total number of corona virus cases reaches to 2281 in Uttar Pradesh.

यूपी में कोरोना मरीजों की संख्या 2281 पहुंची, अब तक 41 की हो चुकी है मौत

Fri, 01 May 2020 05:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 01 May 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
total number of corona virus cases reaches to 2281 in Uttar Pradesh.
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala

यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2281 पहुंच गई गई। जिसमें से अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 2281 मामलों में से अब 1685 मामले सक्रिय हैं। प्रशासन हर संभव ऐहतियात बरत रहा है। इसके पहले प्रदेश सरकार ने अन्य राज्यों में फंसे यूपी के नागरिकों को वापस प्रदेश में लाने के लिए अभियान चलाने की बात कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों में रह रहे श्रमिकों से आग्रह किया कि वे पैदल न आएं, उन्हें वापस लाने की व्यवस्था की जा रही है। सभी राज्यों से प्रदेश के श्रमिकों की पूरी सूची मांगी गई है। श्रमिकों का मौजूदा राज्यों में ही स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। यह अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव गृह सभी राज्यों के अधिकारियों से बात कर कामगारों को लाने का फूलप्रूफ प्लान बनाएंगे।
विज्ञापन


पहले चरण में मध्य प्रदेश से 100 बसों से 3000 कामगार लाए जा रहे हैं, जबकि राज्य से 40 बसों से श्रमिकों को वहां भेजा जा रहा है। इसके लिए झांसी और प्रयागराज से बसें चलाई जा रही हैं। गुजरात सरकार से भी कामगारों को लाने पर बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड और राजस्थान में फंसे हजारों श्रमिकों की भी सूची मांगी गई है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि फिलहाल उन्हीं श्रमिकों को वापस लिया जाएगा जो संबंधित राज्य में क्वारंटीन सेंटर में हैं और 14 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं साथ ही उनका स्वास्थ्य परीक्षण हो चुका हो। पूर्व में दिल्ली से लगभग चार लाख श्रमिकों को वापस लाया गया। इसके अलावा कोटा में फंसे 10,000 छात्रों को लाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed