फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Total number of corona patients reach 727 in Uttar Pradesh.

यूपी में 727 पहुंची कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, बुधवार को नए मिले 57 मामलों में 31 लखनऊ के

Wed, 15 Apr 2020 09:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Apr 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
Total number of corona patients reach 727 in Uttar Pradesh.
- फोटो : Amar Ujala

उत्तर प्रदेश में नोवेल कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 727 हो गई है। बुधवार को 57 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 31 पॉजिटिव लखनऊ के हैं। वहीं, बुधवार को लखनऊ में एक मौत भी हुई है।

विज्ञापन


इसके अलावा, मेरठ से चार, बरेली से दो और मुरादाबाद का एक मरीज डिस्चार्ज भी किया गया है। अब तक कुल डिस्चार्ज मरीजों की 57 हो गई है। कुल पॉजिटिव मरीजों में तब्लीगी जमात के 428 लोग हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सामने आए 59 नए मामलों में लखनऊ के 31, आगरा के 7, फिरोजाबाद व हापुड़ के 6-6, मुरादाबाद व बस्ती के 2-2, बुलंदशहर, सीतापुर व अमरोहा का एक-एक मरीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग की संख्या को बढ़ाते हुए मंगलवार को 2433 सैंपलों की जांच कराई है। बुधवार को भी 2400 से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वर्तमान में संदिग्ध व सर्विलांस के आधार पर 10661 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। ये ऐसे लोग हैं कि जो किसी ना किसी तरह कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed