फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Toppers of UP Board in Lucknow.

लखनऊ के टॉपर्स में भी बेटियों का दबदबा, यहां देखें

Mon, 16 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Toppers of UP Board in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में बेटियों ने लखनऊ का सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है। हाईस्कूल में लखनऊ की बिटिया कीर्ति सिंह ने जहां प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की वहीं, राजधानी में पहला स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन


कीर्ति ने 97.50 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में जगह बनाई है। वहीं, इंटर में 96.2 फीसदी अंक लेकर लखनऊ की सरिता रानी प्रथम स्थान पर रहीं। इस बार इंटर के बेहतर परिणामों के आधार पर लखनऊ पांचवें स्थान पर रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा हाईस्कूल में 94.50 प्रतिशत अंकों केसाथ अदिति सिंह दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि 94.33 प्रतिशत अंक लेकर विशाल पटेल तीसरे स्थान पर रहे।

इंटरमीडिएट में सईद समीन रजा रिजवी और आशीष सिंह 96 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, 95.8 प्रतिशत अंक लेकर निरलेश वर्मा, सौरभ यादव और ऋचा शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ पहुंचा पांचवें नंबर पर

Toppers of UP Board in Lucknow.
सरिता रानी व कीर्ति सिंह - फोटो : amar ujala

2016 के इंटरमीडिएट के परिणामों में लखनऊ के 95.25 विद्यार्थी पास हुए हैं, इस शानदार प्रदर्शन की वजह से प्रदेश में शहर को पांचवां स्थान मिला है। परिणामों में इन सुधारों की शुरुआत 2015 में हो गई थी जब इंटर में ही लखनऊ के 94.38 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे।

इसकी वजह से 2015 में राजधानी को 10वां स्थान मिला था। 2014 में उसका प्रदेश में 29वीं रैंक थी। ऐसे में महज दो वर्षों में विद्यार्थियों ने 24 रैंक सुधारते हुए राजधानी को गर्व करने का मौका दिया है।

टॉप टेन में बेटियों का दबदबा
हाईस्कूल में राजधानी में टॉप 10 स्थान हासिल करने वाले 11 बच्चों में पांच बेटियां हैं। खास बात है कि पहले और दूसरे स्थानों पर कीर्ति और अदिति ने कब्जा किया है। वहीं इंटरमीडिएट में टॉप 10 स्थानों पर 19 बच्चे हैं, जिनमें से 8 लड़कियां हैं और प्रथम स्थान सरिता रानी ने हासिल किया है।

हाईस्कूल में लगातार घट रहा आंकड़ा

Toppers of UP Board in Lucknow.

2015 के हाईस्कूल के परिणामों में लखनऊ के 81.96 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे, और उसे 41वीं रैंकिंग मिली थी। यह परिणाम 2014 के 42वें रैंक से तो अच्छा था, लेकिन तब 84.10 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे, ऐसे में वह परिणाम खराब ही माना गया। 2013 में तो 87.3 प्रतिशत छात्र दसवीं में पास हुए थे और लखनऊ 37वें स्थान पर रहा था।

आंकड़ों में पढ़िए : विद्यार्थी घटे परिणाम सुधरा
इंटरमीडिएट में छाए लखनऊ के होनहार
वर्ष - पंजीकृत - शामिल - पास हुए - प्रतिशत - रैंक
2016 - 47,629 - 45,456 - 43,296 - 95.25 - 5
2015 - 50,454 - 48,664 - 45,929 - 94.38 - 10
2014 - 53,346 - 52,183 - 49,000 - 93.60 - 29
2013 - 47,493 - 46,500 - 44,604 - 95.92 - 15
2012 - 52,052 - 50,756 - 45,814 - 90.26 - 45
2011 - 37,812 - 36,852 - 31,859 - 86.45 - 14

हाईस्कूल में लखनऊ के किशोर
वर्ष - पंजीकृत - शामिल - पास - प्रतिशत - रैंक
2016 - - - -
2015 - 57,882 - 54,434 - 44,616 - 81.96 - 41
2014 - 62,634 - 57,676 -48,505 - 84.10 - 42
2013 - 63,336 - 57,010 - 49,771 - 87.30 - 37
2012 - 63,995 - 61,339 - 53,204 - 86.74 - 45
2011 - 65,076 - 57,965 - 43,140 - 74.42 - 18

हाई स्कूल रिजल्ट यूपी बोर्ड लखनऊ टॉपर्स

Toppers of UP Board in Lucknow.

रैंक - नाम - स्कोर - प्रतिशत - स्कूल
1 - कीर्ति सिंह - 585 - 97.50 - एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम
2 - अदिति सिंह - 567 - 94.50 - एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम
3 - विशाल पटेल - 566 - 94.33 लखनऊ पब्लिक कॉलेज, बी ब्लॉक राजाजीपुरम

4 - प्रभात मिश्रा - 564 - 94 - एसएस भूपति सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, आलमबाग
5 - अंकुश सोनकर - 563 - 93.83 - लखनऊ पब्लिक कॉलेज, बी ब्लॉक राजाजीपुरम

6 - अंजलि वर्मा - 564 - 93.67 - एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम
7 - खुशबू यादव - 561 - 93.50 - एसएस जेडी इंटरकॉलेज, केशव नगर फैजुल्लागंज

8 - प्रशांत शर्मा - 560 - 93.33 - एससी बोस एकेडमी, इंटरकॉलेज फैजुल्लागंज
9 - अंश देव मिश्रा - 559 - 93.17 - एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम
10 - सुरभि सिंह - 558 - 93 - एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम
10 - सुधांशु पांडेय - 558 - 93 - बीएनआईसीएसएनएमएनएमटी सीतापुर

इंटरमीडिएट रिजल्ट यूपी बोर्ड लखनऊ टॉपर्स

Toppers of UP Board in Lucknow.

रैंक - नाम - प्रतिशत- स्कोर - स्कूल
1 - सरिता रानी - 96.2 - 481 - एसएस भूपति सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, आलमबाग
2 - सईद समीन रजा रिजवी - 96 - 480 - सेंट मीराज
2 - आशीष सिंह - 96 - 480 -  एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम

3 - निरलेश वर्मा - 95.8 - 479 -  एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम
3 - सौरभ यादव - 95.8 - 479 - एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम
3 - ऋचा शुक्ला- 95.8 - 479 - बीएनआईसी मोहिबुल्लापुर

4 - प्रशांत द्विवेदी - 95.6 - 478 -  एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम
4 - अमन कनौजिया - 95.6 - 478 - एलपीएस
4 - शिवम पटेल - 95.6 - 478 - एलपीएस
5 - जयेश शाह - 95.4 - 477 - एलपीएस
6 - अपर्णा शर्मा - 95.2 - 476 - बाल गाइड

6 - तृप्ति पटेल - 95.2 - 476 - बाल गाइड
7 - शिवपूजन सैनी - 95 - 475 - एलपीएस
8 - निशीथ भारद्वाज - 94.8 - 474 - मॉन्टफोर्ट
9 - शिवांगी श्रीवास्तव - 94.6 - 473 - बीएनआईसी

10 - ज्योति यादव - 94.4 - 472 - बाल गाइड
10 - अनुज शर्मा - 94.4 - 472 -  एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम
10 - दीप्ति चौबे- 94.4 - 472-  एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम
10 - वंशिता सिंह - 94.4 - 472 -  एसकेडी एकेडमी, राजाजीपुरम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed