{"_id":"65736744513f4faa0e0490d4","slug":"topped-the-race-raebareli-news-c-101-1-slko1034-7785-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1500 मीटर दौड़ में मुस्कान व विक्रम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1500 मीटर दौड़ में मुस्कान व विक्रम अव्वल
Sat, 09 Dec 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। फिट इंडिया वीक के तहत शुक्रवार को फिरोज गांधी महाविद्यालय में दौड़, स्लो साइकिल रेस और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता कराई गई। पोस्टर मेकिंग में बीए तृतीय सेमेस्टर की रिंकी गौर ने पहला, बीए पंचम सेमेस्टर के विवेक प्रताप सिंह ने दूसरा और बीए प्रथम सेमेस्टर की खुशी रानी ने तीसरा स्थान अर्जित किया।
एमएससी तृतीय सेमेस्टर की उम्मे ऐमन को सांत्वना पुरस्कार मिला। बालिकाओं की 50 मीटर स्लो साइकिल रेस में बीएससी पंचम सेमेस्टर की पलक सोनी को पहला, बीए प्रथम सेमेस्टर की किरन सिंह को दूसरा और बीएससी तृतीय सेमेस्टर की प्रियांशी को तीसरा स्थान मिला।
बालकों की 50 मीटर स्लो साइकिल रेस में बीए तृतीय सेमेस्टर के कौशलेंद्र ने प्रथम, बीएससी तृतीय सेमेस्टर के दिव्यांश वाजपेयी ने द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर के नीलेश सरोज ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
बालिकाओं की 1500 मीटर दौड़ में बीए तृतीय सेमेस्टर की मुस्कान ने पहला, बीए प्रथम सेमेस्टर की किरन सिंह ने दूसरा और बीए प्रथम सेमेस्टर की संजना ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालकों की 1500 मीटर दौड़ में बीए तृतीय सेमेस्टर के विक्रम यादव को प्रथम, बीए तृतीय सेमेस्टर के अनुज यादव को द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर के नीलेश सरोज को तीसरा स्थान मिला।
तीनों प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अनीता वाजपेयी, मो. अयाज और डॉ. सी लाल ने निभाई। हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजय सिंह और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आजेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सी लाल ने बताया कि शनिवार को बालकों का मैत्री क्रिकेट मैच कराया जाएगा।