{"_id":"60bf5c141c2ef830dd26ace9","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-of-8-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: यूपी के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू मुक्त, यूजी व पीजी के विद्यार्थी भी होंगे प्रमोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: यूपी के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू मुक्त, यूजी व पीजी के विद्यार्थी भी होंगे प्रमोट
Tue, 08 Jun 2021 05:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 08 Jun 2021 05:35 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। वहीं, शिक्षा जगत में भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हुईं। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में आने पर प्रदेश के सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू मुक्त घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा प्रदेश के स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को भी प्रमोट करने के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
विज्ञापन
यूपी के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त पर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेंगी बंदिशें
यूपी में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर होती जा रही है जिसे देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया। बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे। हालांकि, सिनेमाघर, मॉल और जिम पर पाबंदी लगी रहेगी। वहीं, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ़्यू पहले की तरह लागू रहेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा किया जाएगा प्रमोट
उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया जाएगा। जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों की परीक्षा अगस्त के मध्य तक कराई जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर:
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की परीक्षा निरस्त, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने की घोषणा
यूपी मदरसा बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने इसकी घोषणा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर:
मुलायम के बाद अखिलेश भी लगवाएंगे टीका, बोले- भाजपा के टीके के खिलाफ, केंद्र के नहीं
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के कोरोना का टीका लगवाने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी टीका लगवाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर:
घर बैठे आनलाइन बनवाएं लर्निंग डीएल, आरटीओ जाने की जरूरत नहीं
उत्तर प्रदेश भर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए आवेदकों को अब संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) जाना नहीं पड़ेगा। आवेदक अपने घर में ही ऑनलाइन आवेदन करके लर्निंग डीएल बनवा सकेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर: