फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Unlock in UP: All Districts of UP Unlock Now Only Night Curfew Remain, Lucknow Became Corona Curfew Free From Today

बड़ी खबर: यूपी के सभी जिले कोरोना कर्फ्यू से मुक्त पर शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेंगी बंदिशें

Tue, 08 Jun 2021 01:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Jun 2021 01:26 PM IST
सार

यूपी के सभी जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया है। प्रदेश का कोरोना पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी व कोरोना रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है।

विज्ञापन
Unlock in UP: All Districts of UP Unlock Now Only Night Curfew Remain, Lucknow Became Corona Curfew Free From Today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कमजोर होती जा रही है जिसे देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों को कोरोना कर्फ्यू से मुक्त कर दिया गया। बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक बाजार खोले जाएंगे। हालांकि, सिनेमाघर, मॉल और जिम पर पाबंदी लगी रहेगी। वहीं, रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति तो रहेगी लेकिन वहां बैठकर खाने की अनुमति नहीं होगी। रेस्टोरेंट से केवल होम डिलीवरी की जा सकेगी। रात्रिकालीन कर्फ्यू और वीकेंड कर्फ़्यू पहले की तरह लागू रहेगा।

विज्ञापन


बता दें की जारी किए गए निर्देशों के अनुसार, जिन जिलों में 600 से कम संक्रमण के मामले होंगे उन जिलों को कोरोना कर्फ्यू से राहत मिलेगी। अब प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 600 से कम हो गई है। अत: जिलों को बाजार खोलने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन


बता दें कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में दो लाख 85 हजार कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसके बावजूद सिर्फ 797 संक्रमण के मामले आए हैं। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 14000 है। वहीं, पॉजिटिविटी रेट 0.2 फीसदी है। इसके अलावा प्रदेश का कोरोना रिकवरी रेट 97.1 फीसदी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





सोमवार के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 40 दिन बाद यूपी में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 100 से नीचे आ गया। सोमवार को 727 नए संक्रमित मिले जबकि 81 मरीजों की मौत हो गई थी। सर्वाधिक 24 मौतें कानपुर नगर में हुईं, जबकि नए मरीज केवल 38 मिले हैं। सर्वाधिक 53 मरीज लखनऊ में मिले थे।

सप्ताह भर में ही अधिकांश प्रदेश में हटा दिन का कर्फ्यू

प्रदेश सरकार ने बीते रविवार को आदेश जारी किया था कि 600 से अधिक सक्रिय केस वाले जिलों में दिन का कर्फ्यू समाप्त कर दिया जाए। इससे 55 जिलों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू से राहत मिल गई। जो 20 जिले बचे थे, उसमें भी बारी-बारी से पांच दिनों में 16 जिलों में सक्रिय केस 600 से कम हो गए और दिन का कर्फ्यू हटा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed