फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Know about how to get learning DL online.

यूपी: घर बैठे आनलाइन बनवाएं लर्निंग डीएल, आरटीओ जाने की जरूरत नहीं

Tue, 08 Jun 2021 12:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Jun 2021 12:57 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश भर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाना अब और भी आसान हो गया है। घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करें और टेस्ट दें। आरटीओ ऑफिस जाने की भी जरूरत नहीं।

विज्ञापन
Know about how to get learning DL online.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश भर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने के लिए आवेदकों को अब संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) जाना नहीं पड़ेगा। आवेदक अपने घर में ही ऑनलाइन आवेदन करके लर्निंग डीएल बनवा सकेंगे। परिवहन विभाग को उम्मीद है कि आवेदकों को एक जुलाई से यह सुविधा मिलने लगेगी। इससे सालाना प्रदेश के लगभग 20 लाख आवेदकों को सहूलियत हासिल होगी।

विज्ञापन


ऐसे पाएंगे सुविधा
परिवहन विभाग के आरटीओ (आईटी सेल) के प्रभात पांडेय ने मंगलवार को बताया कि लर्निंग डीएल के आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान सबसे पहले आधार को लिंक करना पड़ेगा। आधार नंबर फीड होते ही आवेदक की कुंडली का सत्यापन हो जाएगा। इसके बाद आवेदक डीएल फीस जमा करेंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन होगा टेस्ट
लखनऊ के संभागीय परिवहन  अधिकारी (प्रशासन) आरपी द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार की इस सुविधा के तहत लर्निंग डीएल के आवेदकों को सिर्फ आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय जाना नहीं पड़ेगा। मगर लर्निंग डीएल पाने के लिए उनको ऑनलाइन टेस्ट देना पड़ेगा जो वह अपने घर या फिर साइबर कैफे में बैठकर दे सकते हैं। टेस्ट में पास होने पर उनका डीएल स्वीकृत कर दिया जाएगा जिसे वह खुद ही डाउनलोड करके प्रिंट कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब नहीं चलेगा कोई जुगाड़

केंद्र सरकार की लर्निंग डीएल घर बैठे बनाने की नई व्यवस्था में कोई जुगाड़ नहीं चलेगा। जो आवेदक ऑनलाइन टेस्ट में फेल हो गया उसे दोबारा टेस्ट देना पड़ेगा। यानी टेस्ट पास करने के बाद ही उसके हाथ में लर्निंग डीएल आएगा।

करोड़ों की कमाई खत्म...
प्रदेश भर में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर सभी आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय में दलाल से लेकर कर्मचारी तक हर महीने करोड़ों रुपए की कमाई कर रहे हैं। मगर नई व्यवस्था में जब आवेदकों का आरटीओ जाना ही नहीं होगा तो यह कमाई बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed