फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for today 21 July.

Top News of UP: कल्याण सिंह की हालत नाजुक, 24 घंटे में मिले सिर्फ 55 कोरोना संक्रमित

Wed, 21 Jul 2021 05:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 21 Jul 2021 05:05 PM IST
सार

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का इलाज लखनऊ पीजीआई में चल रहा है। उनकी हालत नाजुक है। इस खबर की पूरे दिन चर्चा रही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल लिया। पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for today 21 July.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक है। लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उनका हालचाल लिया। वहीं, प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 55 संक्रमित मिले हैं। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत नाजुक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिया हालचाल
लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह ने अस्पताल में जाकर उनका हालचाल लिया। बता दें कि वह एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ में हैं जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का हालचाल लिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: प्रदेश में नियंत्रण में है कोरोना संक्रमण, बीते 24 घंटे में सिर्फ 55 नए मरीज मिले
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। हर दिन ढाई से तीन लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर न्यूनतम है। जनपद अलीगढ़, बलरामपुर, एटा, महोबा, ललितपुर, हाथरस, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। ये जिले अब कोविड संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर     
विज्ञापन
विज्ञापन


बकरीद की धूम: मस्जिदों में 50-50 के समूह में पढ़ी गई नमाज, ईदगाह पर बधाई देने पहुंचे उप मुख्यमंत्री
लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में पूरे उत्साह के साथ बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। शिया व सुन्नी मुसलमानों ने कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए 50-50 के समूह में ईद-उल-अज़हा की नमाज पढ़ी और फिर एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। पढ़ें पूरी खबर

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने रथयात्रा से किया चुनाव का आगाज, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रथयात्रा से बुधवार को चुनाव अभियान का आगाज कर दिया। वह लखनऊ से उन्नाव के लिए रथ लेकर निकले। रास्ते में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्नाव में अखिलेश यादव ग्राम सरौसा स्थित मनोहर लाल इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री मनोहर लाल की मूर्ति अनावरण करेंगे। इसके साथ ही सपा ने यूपी चुनाव के लिए प्रचार अभियान का आगाज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर


सीतापुर: बारिश के कारण दीवार गिरने से सात की मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल
सीतापुर जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जिले के थाना मानपुर इलाके में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बारिश की वजह से दीवार गिरने से घर के नीचे सो रहे एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed