{"_id":"60f7eb8b8ebc3e79c15afb00","slug":"akhilesh-yadav-starts-rathyatra-for-uttar-pradesh-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने रथयात्रा से किया चुनाव का आगाज, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने रथयात्रा से किया चुनाव का आगाज, जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Thu, 22 Jul 2021 01:16 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:16 AM IST
सार
सपा रणनीतिकारों के अनुसार, पहले चरण में महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के साथ हुए अत्याचार और कोविड अव्यवस्था को मुद्दा बनाया जाएगा। रथयात्रा के दौरान इन मुद्दों को उठाया जाएगा और जनता से समर्थन मांगा जाएगा।
विज्ञापन
रथयात्रा लेकर निकले अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को रथ यात्रा के जरिए चुनावी शंखनाद किया। लखनऊ से निकलते ही विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह के बहाने उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। खास बात यह है कि चुनावी अभियान की शुरुआत के दिन एक तरफ बकरीद का पर्व था तो दूसरी तरफ निषाद समुदाय के लिए संघर्षशील रहे पूर्व मंत्री मनोहर लाल की जयंती। सपा के रणनीतिकार इन दोनों पहलुओं को सियासी नजरिए से अहम मानते हैं।
विज्ञापन
इस दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के लोग झगड़ा लगाने का काम करते हैं। भाजपा ने पंचायत चुनावों में नोट का इस्तेमाल किया और ब्लाक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्षों के पद हथिया लिए। भाजपा ने सरकारी संस्थाओं को बेच दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने युवाओं पर दांव चलते हुए कहा कि भाजपा सरकार के रहते नौजवानों की बेकारी बढ़ी, महंगाई बेलगाम हुई। साढ़े चार साल में एक फैक्ट्री प्रदेश में नहीं लगी है। लोगों को इस सरकार ने भुखमरी के कगार पर पहुंचा दिया है। भाजपा को हटाने की अपील करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी इस बार 350 सीटें जीतेगी।उन्होंने स्वर्गीय मनोहर लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्हें गरीबों, दलितों, पिछड़ों मसीहा करार दिया।।
विज्ञापन
उन्होंने पूर्व मंत्री के पुत्र स्वर्गीय दीपक कुमार की पत्नी श्रीमती मनीषा दीपक के कोरोना से निधन पर दु:ख जताते हुए सभी कोरोना पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। उन पर पुष्प वर्षा हुई तो कार्यकर्ताओं ने कहीं गदा तो कहीं मुकुट भेंट किया।