फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top news of Uttar Pradesh for today 20 June.

Top News of Uttar Pradesh: 24 घंटे में सिर्फ 251 कोरोना संक्रमित मिले, कैबिनेट मंत्री बोले- सीएम का फैसला चुनाव बाद

Sun, 20 Jun 2021 05:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Jun 2021 05:27 PM IST
सार

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर संतोष जताया पर लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। वहीं, चुनाव बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ने बयान दिया है। यहां देखें प्रदेश की आज की बड़ी खबरें: 

विज्ञापन
Top news of Uttar Pradesh for today 20 June.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में कोरोना को लगभग पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है। इसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से चर्चा की। वहीं, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव सब साथ मिलकर लड़ेंगे और मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव बाद होगा। यहां पढ़ें, रविवार की सभी बड़ी खबरें: 

विज्ञापन


24 घंटे में सिर्फ 251 मरीज ही मिले, सीएम योगी बोले- लापरवाही न करे जनता
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी के सहयोग से प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। देश के कई राज्यों व दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हालात अभी चिंताजनक बने हुए हैं इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टीम-9 के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। बता दें कि यूपी में बीते 24 घंटे में सिर्फ 251 कोरोना के नए मामले मिले हैं जबकि प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब सिर्फ 4569 है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री बोले- चुनाव बाद होगा मुख्यमंत्री का फैसला, भाजपा संसदीय बोर्ड करेगा निर्णय
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि चुनाव के बाद यूपी का मुख्यमंत्री कौन होगा। इसका फैसला भाजपा का केंद्रीय संसदीय बोर्ड चुनाव के बाद करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव सब मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर      
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून आयोग के अध्यक्ष बोले- जनसंख्या नियंत्रण में योगदान देने वालों को ही मिले सरकारी सुविधाओं का लाभ
उत्तर प्रदेश के कानून आयोग के अध्यक्ष आदित्यनाथ मित्तल ने कहा है कि हमारे यहां जनसंख्या बढ़ रही है। इसके कारण सभी समस्याएं पैदा हो रही हैं। जो लोग जनसंख्या नियंत्रण करने में अपना सहयोग दे रहे हैं उन्हें ही सरकारी सुविधाएं और सरकारी संसाधन मिले, उन्हें राज्य सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ मिलता रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर  

यूपी: कृषि मंत्री ने अयोध्या के उप निदेशक कृषि अशोक कुमार को किया निलंबित
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या के उप निदेशक कृषि अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शाही अयोध्या के भ्रमण पर गए थे। यहां पढ़ें पूरी खबर


खुशखबरी: नगर निकायों के संविदा कर्मियों को नियमित करने की तैयारी, मांगा रिक्तियों का ब्योरा
चुनावी साल में नगर निकायों व जल संस्थानों में संविदा, दैनिक वेतन व वर्कचार्ज पर काम करने वाले कर्मचारियों को सरकार नियमितीकरण का तोहफा दे सकती है। इस श्रेणी के सभी कर्मचारियों को नियमित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed