फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   251 new corona cases found in Uttar Pradesh.

यूपी: 24 घंटे में सिर्फ 251 मरीज ही मिले, सीएम योगी बोले- लापरवाही न करे जनता

Sun, 20 Jun 2021 09:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 20 Jun 2021 09:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं पर लापरवाही से बचने की जरूरत है।

विज्ञापन
251 new corona cases found in Uttar Pradesh.
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सभी के सहयोग से प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। देश के कई राज्यों व दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हालात अभी चिंताजनक बने हुए हैं इसलिए कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टीम-9 के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की। बता दें कि यूपी में बीते 24 घंटे में सिर्फ 251 कोरोना के नए मामले मिले हैं जबकि प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या अब सिर्फ 4569 है।

विज्ञापन


प्रदेश में 74 जिलों में 200 से कम एक्टिव केस ही हैं। 55 जिले ऐसे हैं, जहां कुल एक्टिव केस दहाई में शेष हैं। प्रदेश की टेस्ट पॉजिटिविटी दर लगातार एक फीसदी से कम बनी हुई है। विगत दिवस पॉजिटिविटी दर 0.2 फीसदी रही। 32.4% प्रति पॉजिटिव केस टेस्ट की दर प्रदेश में एग्रेसिव ट्रेसिंग का प्रमाण है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासियों को टीका-कवर प्रदान करने की प्रक्रिया और तेज करने की आवश्यकता है। अब तक 02 करोड़ 56 लाख से अधिक वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। 40 लाख 23 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज प्राप्त कर लिए हैं। 18-44 आयु वर्ग के युवाओं को 56 लाख 81 हजार 42 टीका लगाया जा चुका है, इनमें भी 01 लाख 47 हजार युवाओं ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ परामर्श समिति ने कोरोना की तीसरी लहर के संबंध में अध्ययन रिपोर्ट तैयार की है। विशेषज्ञों के आकलन और अनुशंसाओं को दृष्टिगत रखते हुए सभी जिलों में आवश्यक तैयारियां की जाएं। तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जाएं।

कोविड टीकाकरण का नया चरण प्रारंभ हो रहा है

उन्होंने कहा कि 21 जून से कोविड टीकाकरण का नया चरण प्रारंभ हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी नागरिकों के लिए 21 जून से राज्य सरकारों को निःशुल्क टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के इस निर्णय से टीकाकरण अभियान को और गति मिलेगी। हमें इस सुअवसर का लाभ लेते हुए पूरी क्षमता के साथ टीकाकरण अभियान संचालित करना होगा।

हर दिन 06 लाख लोगों को टीका-कवर देने के लक्ष्य के साथ तैयारी की जाए। जबकि 01 जुलाई से प्रतिदिन 10 से 12 लाख लोगों को वैक्सीनेट किया जाए। वैक्सीनेशन सेंटर और वैक्सीनेटर की संख्या बढ़ाएं। नर्सिंग अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं को वैक्सीनेटर के रूप में तैयार कियस जाए। 

बेहतर होती स्थितियों के बीच सोमवार से कोरोना कर्फ्यू में छूट बढ़ाई जा रही है। इस संबंध में शासन द्वारा तय गाइडलाइन का सभी जिलों में कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। पुलिस बल की सतर्कता बढाने की आवश्यकता है। कहीं भी अनावश्यक भीड़ न हो। कोविड विहैवियर को अपनाने के लिए आवश्यक जागरूकता प्रसार किया जाए।

कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बावजूद भी इस वर्ष गेहूं खरीद में रिकॉर्ड बना है। अब तक 55.93 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है, जबकि 89 फीसदी किसानों को भुगतान भी हो चुका है। शेष भुगतान यथाशीघ्र करा दिया जाए।

लखनऊ छोड़ अन्य जिलों में 200 से कम हुए एक्टिव केस

प्रदेश में कोरोना वायरस की चेन टूटने के साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी घटने लगी है। लखनऊ छोड़ अन्य जिलों में एक्टिव केस की संख्या घट कर 200 से कम हो गई है। प्रदेश के 55 जिलों में 100 से कम एक्टिव केस हो गए हैं। रविवार को 251 लोग संक्रमित मिले जबकि 561 लोग ने संक्रमण को मात दी। वहीं 46 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया। सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत लखनऊ में हुई है।

प्रदेश में इस समय 4,569 एक्टिव केस है। रिकवरी दर 98.4 फीसदी हो गई है। प्रदेश में अब तक पांच करोड़ 52 लाख 64 हजार 533 कोविड टेस्ट हुए हैं। रविवार को प्रदेश के 8 जिलों में 10 से अधिक मरीज मिले हैं जबकि 11 जिलों में यह संख्या 0 रही। इसमें लखनऊ में 11, मेरठ में 10, प्रयागराज में दो, मुजफ्फरनगर में पांच, वाराणसी में 11, कानपुर में चार, गोरखपुर में 7, गौतमबुधनगर में 10, रायबरेली में 11, बरेली में 11, शाहजहांपुर में 10 और प्रतापगढ़ में 10 मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed