{"_id":"60cf1b06fb25532b876b69cc","slug":"deputy-director-agriculture-of-ayodhya-ashok-kumar-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कृषि मंत्री ने अयोध्या के उप निदेशक कृषि अशोक कुमार को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कृषि मंत्री ने अयोध्या के उप निदेशक कृषि अशोक कुमार को किया निलंबित
Sun, 20 Jun 2021 04:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 20 Jun 2021 04:10 PM IST
सार
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शिकायत के आधार पर अयोध्या के उप निदेशक कृषि अशोक कुमार को निलंबित कर दिया है। उनके बारे में शिकायत थी कि वह किसानों की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या के उप निदेशक कृषि अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शाही अयोध्या के भ्रमण पर गए थे।
विज्ञापन
शाही ने फोन कर बताया कि वहां पहुंचने पर शिकायत मिली कि अशोक कुमार समय से ड्यूटी पर नहीं आते हैं और किसानों की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
शाही ने बताया उपनिदेशक कृषि से जब किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के लंबित आवेदन पत्रों से संबंधित कार्यवाही के बारे में पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
इनवैलिड आधार नंबर, मिसमैच इंफॉर्मेशन आदि के प्रकरण को लेकर भी जानकारी नहीं दे सके। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं के समाधान में लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। उप निदेशक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।